समस्तीपुर : हाइ स्कूल में फैले अराजकता को देखते हुए डीइओ बीके ओझा ने विद्यालय पहुंच पूरे मामले की जांच के उपरांत प्रभारी एचएम विंदेश्वरी प्रसाद सिंह को हटाते हुए विद्यालय का प्रभार विनय कुमार सिंह को लेने का निर्देश दिया है.
डीइओ ने बताया कि ग्रामीणों का बताना था कि प्रभारी एचएम विद्यालय में कभी कभी ही दिखाई देते हैं. छात्रों के प्रति उनका व्यवहार भी काफी खराब रहा है. इधर, विद्यालय की व्यवस्था व छात्रों व ग्रामीणों का आक्रोश देखते हुए विद्यालय का प्रभार लेने से विनय कुमार सिंह भी इनकार कर रहे हैं.
