राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयनित बच्चों की झारखंड में होगी जांच

समस्तीपुर : जिले के विभिन्न स्कूलों के 25 छात्र-छात्राओं का चयन राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए किया गया है. भारत स्काउट और गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय नयी दिल्ली से जिन बच्चों का चयन किया गया है उनकी जांच झारखंड प्रांत के मधुपुर में होगी. इसके लिए आगामी 3 से 7 सितंबर तक की तिथि तय की […]

समस्तीपुर : जिले के विभिन्न स्कूलों के 25 छात्र-छात्राओं का चयन राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए किया गया है. भारत स्काउट और गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय नयी दिल्ली से जिन बच्चों का चयन किया गया है उनकी जांच झारखंड प्रांत के मधुपुर में होगी.
इसके लिए आगामी 3 से 7 सितंबर तक की तिथि तय की गयी है. जिन छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है उनमें उच्च विद्यालय चकहबीब के धीरज कुमार, आरएसबी इंटर कालेज, समस्तीपुर के अभिषेक कुमार, उच्च विद्यालय हसनपुर रोड के सुनील कुमार सुमन, रामू साह व रवींद्र साह के नाम शामिल हैं.
इसी तरह उच्च विद्यालय पटसा के नीतीश कुमार सहनी, उच्च विद्यालय नरघोघी के अनुपम कुमार, हाई स्कूल सरायरंजन के अवधेश कुमार व मध्य विद्यालय दुधपुरा हसनपुर के रोहित कुमार शर्मा के नाम भी इस सूची में शामिल हैं.
वहीं खानपुर स्थित मध्य विद्यालय रामनगर के विकास कुमार, एमएफडीके कालेज बघला के कैलाश कुमार सिंह, उच्च विद्यालय वीरसिंहपुर के पुष्पम कुमार, उच्च विद्यालय जेपीएनएस नरहन के राहुल कुमार, मो. मुस्तकीम, रवि रंजन कुमार एवं सोनू कुमार चौधरी के नाम भी चयनित सूची में शामिल हैं.
इसी तरह उच्च विद्यालय महुली के संतोष शर्मा, संजय कुमार व विकास कुमार, उच्च विद्यालय रोसड़ा के संजीत कुमार, गोविंद कुमार व राज करण कुमार, उच्च विद्यालय मालदह के सोनू कुमार, हाई स्कूल बाघी के प्रभात रंजन एवं नतीश कुमार के नाम भी राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयनित किये गये जिले के 25 छात्र-छात्राओं की सूची में शामिल हैं.
स्काउट गाइड के सभापति बीके ओझा ने बच्चों के मंगल भविष्य की कामना की. साथ ही कोषाध्यक्ष शंकर प्रसाद साह ने कहा है कि बच्चे निर्धारित समय पर जांच शिविर में शामिल हों इसकी तैयारी में जुटे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >