अब इलेक्ट्रिक ट्रेन बन कर चलेगी मौर्य एक्सप्रेस

मुजफ्फरपुर/समस्तीपुर : इलेक्ट्रिक ट्रेन पर सफर करने का यात्रियों के इंतजार की घड़ियां अब समाप्त हो रही हैं. कमिश्नर आफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) की हरी झंडी के बाद रेल प्रशासन ने इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी है. हालांकि, अभी विभागीय तौर पर तिथि निर्धारित नहीं है. लेकिन विभागीय सूत्रों के […]

मुजफ्फरपुर/समस्तीपुर : इलेक्ट्रिक ट्रेन पर सफर करने का यात्रियों के इंतजार की घड़ियां अब समाप्त हो रही हैं. कमिश्नर आफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) की हरी झंडी के बाद रेल प्रशासन ने इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी है. हालांकि, अभी विभागीय तौर पर तिथि निर्धारित नहीं है.
लेकिन विभागीय सूत्रों के माने तो मौर्य एक्सप्रेस के रूप में पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन सितंबर के प्रथम सप्ताह से चलनी शुरू हो जायेगी. प्रशासनिक स्तर पर रेल मंत्रालय से बातचीत अभी चल रही है. इसके बाद रेलमंत्री दिल्ली से ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं.
सीआरएस ने लगभग 70 किमी विद्युतीकरण खंड का गहन परीक्षण किया था. जिसके बाद उन्होंने इस रूट पर ट्रेन चलाने की अनुमति दे दी है. इसके बाद से ट्रेनों का परीक्षण शुरू है. इसमें 15027 व 15028 गोरखपुर-हटिया-गोरखपुर मौर्य खरा उतर रही है.
विभाग की माने तो मौर्य एक्सप्रेस अभी बरौनी से आगे इलेक्ट्रिक हो जाती है. ऐसे में इसे इलेक्ट्रिक ट्रेन बनाने में सहूलियत मिलेगी. मौर्य गोरखपुर तक चलती है, अगर बरौनी से लिंक कर दिया जाएगा तो यह इलेक्ट्रिक बन जाएगी. वहीं कोलकाता जानेवाली पूर्वाचल एक्स कई रूट से होकर गुजरती हैं. इसके चलते उनमें इलेक्ट्रिक लिंक बनाने में परेशानी आ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >