समस्तीपुर : समस्तीपुर दरभंगा रेलखंड के दोहारीकरण का शिलान्यस का कार्यकम 25 अगस्त को होने की बात कही गयी है.इस संबंध में डीआरएम सुधांशु शर्मा ने कहा कि पीमए नमो के आगमन को लेकर यह कार्यक्रम पूर्व में किया गया था. इसे अब 25 अगस्त को होने की बात कही जा रही है. यह कार्यक्रम दरभंगा रेल परिसर में होगा. रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा शिलान्यास करेंगे.
जबकि कार्यक्रम में सांसद कीर्ति झा आजाद भी मौजूद रहेंगे. इस कार्यक्रम को समस्तीपुर के लोजपा सांसद व रमाचन्द्र पासवान व दरभंगा के सांसद श्री आजाद के स्थल चयन को लेकर विवाद फंसा था. इसमें रेल प्रशासन को स्थल चयन करने का आदेश रेल मंत्रलय ने दिया था.
शिलान्यास की दृष्टिकोण व रेल मंडल मुख्यालय के हिसाब से समस्तीपुर स्टेशन के आसपास ही होना चाहिये. स्थल चयन के विवाद को लेकर बाद में पीएम के कार्यक्रम को लेकर इसे टाल दिया गया है. अब 25 अगस्त को शिलान्यास की तैयारी में रेल मंडल प्रशासन जुटा है.
