जश्न-ए-आजादी : शान से लहराया तिरंगा

15 अगस्त को सम्पूर्ण जिले में 69वीं स्वतंत्रता दिवस की धूम रही. जिला मुख्यालय में जश्न-ए-आजादी की रौनक सड़क से लेकर आवास तक छाया हुआ था. चहुंओर तिरंगा हवा में बल खाकर लहरा रहा था. समाहरणालय में डीएम प्रणव कुमार, डीआरएम कार्यालय पर डीआरएम सुधांशु शर्मा, एडीआरएम बीएस दोहरे, कमांडेंट कुमार निशांत उपस्थित थे. रेल […]

15 अगस्त को सम्पूर्ण जिले में 69वीं स्वतंत्रता दिवस की धूम रही. जिला मुख्यालय में जश्न-ए-आजादी की रौनक सड़क से लेकर आवास तक छाया हुआ था. चहुंओर तिरंगा हवा में बल खाकर लहरा रहा था.

समाहरणालय में डीएम प्रणव कुमार, डीआरएम कार्यालय पर डीआरएम सुधांशु शर्मा, एडीआरएम बीएस दोहरे, कमांडेंट कुमार निशांत उपस्थित थे. रेल डीएसपी कार्यालय पर राजेश कुमार मांझी, स्टेशन पर एसएस सतीश चंद्र श्रीवास्तव, सतीश कुमार सिन्हा, सीएस माणिक चंद्र, सीएचआइ आरएन झा, सीआरएस एसके झा थे. ओबीसी कार्यालय पर मंडल मंत्री महेश कुमार, अजित कुमार, श्यामा शंकर थे.

विकास भवन में डीडीसी आरके शर्मा, जिला परिषद कार्यालय पर जिप अध्यक्ष रेणु राज, सदर अनुमंडल कार्यालय में सदर एसडीओ कुमार देवेंद्र प्रज्जवल, नगर परिषद प्रशासनिक भवन पर मुख्य पार्षद अर्चना देवी, नगर परिषद कार्यालय में उप मुख्य पार्षद सुजय कुमार, नगर भवन में इओ शशि भूषण प्रसाद, डीइओ कार्यालय पर बीके ओझा, मंडल कारा पर काराधीक्षक मनोज कुमार, नगर थाना पर थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति, मुफस्सिल थाना पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार, महिला थाना पर थानाध्यक्ष नीलिमा कुमारी, पुलिस एसोसिएशन कार्यालय पर शैलेश झा, पुलिस मेंस एसोसिएशन पर सभापति वरुण कुमार, शहर के वार्ड 20 स्थित रामबाबू चौक पर पार्षद मनोज जायसवाल, जितवारपुर प्रखंड कार्यालय पर बीडीओ डॉ भुवनेश मिश्र, सीडीपीओ कार्यालय पर सीडीपीओ विनीता भारती, पीएचसी पर डॉ महेश चंद्रा, विशनपुर महादलित टोला में हरि नारायण चौधरी ने झंडोत्तोलन किया. मौके पर लाल बाबू राम आदि थे.

शिक्षण संस्थानों में फहराया तिरंगा
राजकीय मध्य विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह प्रभारी प्रधानाध्यापक जयशंकर राय ने फहराया. इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों ने प्रस्तुत किया. इससे पूर्व स्वतंत्रता सेनानी पं. रामानंद शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. मौके पर सतीश कुमार, नोंद्र प्रसाद सिंह, शशि भूषण प्रसाद सिंह, जगदंबी प्रसाद सिंह, राम नारायण बैठा, राकेश कुमार आदि मौजूद थे.
गुरुकुल साइंस कोचिंग पर निदेशक सौरभ चौधरी, मार्डन स्टडी सेंटर पर ए कुमार, शिक्षा वाटिका पर नागेंद्र चौधरी, समाधान पर सुशील कुमार झा, रीयल मैरिट सेंटर पर डा. संतोष कुमार, द प्लेटफॉर्म पर अमरजीत कुमार, जीनियम साइंस कोचिंग पर एलएन राय, टेक्नो मिशन स्कूल पर प्राचार्य एके लाल, होली मिशन हाइ स्कूल पर निदेशक विभा देवी, साधना देवी विद्यापीठ पर निदेशक पंकज ठाकुर, शिक्षा भारती पर निदेशक मुकेश कुमार, आरएनएआर कॉलेज पर डा. सरदार अरविंद सिंह, बीआरबी कॉलेज पर डा. शंभू यादव, जेएम सीनियर/जूनियर सेकेंड्री स्कूल पर संस्थापक जर्नादन चौधरी, आइकॉन प्रेप सीनियर/जूनियर स्कूल पर निदेशक मनोज कुमार, बिहार श्रमजीवी यूनियन कार्यालय पर जिला संयोजक कृष्ण कुमार, गोल्फ फील्ड उवि पर एचएम शाह जफर इमाम, आरएसबी इंटर विद्यालय पर प्राचार्य अनिता रानी, मोडेल हाई स्कूल पर एचएम हरेराम सिंह, एक्सीलेंट बैंक कोचिंग पर निदेशक संजय कुमार सिन्हा, सेंट्रल पब्लिक स्कूल पर निदेशक सह प्राचार्य मो. आरिफ ने झंडोत्तोलन किया. एससी/एसटी रेलवे एसोसिएशन मंडल कार्यालय पर मंडल मंत्री लाल बाबू राम,
जिला सहकारिता कार्यालय में नयन प्रकाश व भारतीय खाद्य निगम कार्यालय में जिला प्रबंधक विनोद कुमार ने झंडोत्तोलन किया. गृहरक्षक संघ भवन में सचिव कैलाश झा व डाक विभाग में डाक अधिक्षक बीएल मिश्र ने झंडोत्तोलन किया.महंथ रामशरण दास विशिष्ट पुस्तकालय में महंथ शिवराम दास व सेक्रे ड हाई स्कू ल में सोमा सिन्हा ने झंडा फहराया. विशनपुर के प्राथमिक विद्यालय परिसर में रामचंद्र सदा व मौलाना मजहरुल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में अबू तमीम, जीआरपी थाना पर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया.
इसी तरह समस्तीपुर कॉलेज में डॉ जवाहर लाल झा, संत कबीर महाविद्यालय में पूर्व मंत्री रामाश्रय साहनी व डा. दिनेश्वर यादव उच्च माध्यमिक विद्यालय में दिनेश्वर यादव ने झंडा फहराया.
गांधी स्मारक प्रांगण में इ. योगेंद्र पोद्धारव डिसेंट पब्लिक स्कूल में शत्रुघ्न प्रसाद शर्मा,नेहरु युवा केंद्र में शंकर चौधरी,प्रगति आर्दश सेवा केंद्र में संजय कुमार बब्लु, मदरसा हज्जन बीबी वसीलतुल उलुम बनात में अताउल हक,सेंट जेविर्यस स्कू ल में टी के जना व गोखुल कपर्ूी फुलेश्वरी महाविद्यालय में डा. गया प्रसाद साह,जनवितरण प्रणाली दुकानदार संघ की ओर से संघ भवन में भोला प्रसाद गुप्ता ने झंडोत्तोलन किया.
जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष अबू तमीम ने झंडा फहराया. इस अवसर पर रामक लेवर सिंह, अमित सिंह आदि शामिल थे.
भाजपा अति पिछड़ा मंच की ओर से राष्ट्रीय वैश्य महासभा कार्यालय में प्रदीप कुमार साह शिवे ने झंडोत्तोलन किया. इस अवसर पर रामदयाल प्रधान, ओम प्रकाश खेमका, बैजनाथ शर्मा आदि शामिल थे. लोजपा की ओर से जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार कुशवाहा ने झंडा फहराया. मौके पर ललन यादव,हेमा सिंह आदि थे. भाजपा किसान मोर्चा की ओर से वाजितपुर पंचायत में माधोपुर में झंडा फहराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >