गरमी से राहत, दरुगध बनी आफत

मोतिहारी. नगर परिषद का कचरा उठाव सिस्टम एक बार फिर चरमरा गयी है, जिससे शहर कचड़े का ढेर बन गया है़ नियमित कचड़ा उठाव नहीं होने से जगह-जगह कूड़ा का अंबार लगा है़ ऐसे में सोमवार की रात हुई बारिश के बाद शहर की हालत नारकीय बन गयी है़. मंगलवार को निकली तेज धूप की […]

मोतिहारी. नगर परिषद का कचरा उठाव सिस्टम एक बार फिर चरमरा गयी है, जिससे शहर कचड़े का ढेर बन गया है़ नियमित कचड़ा उठाव नहीं होने से जगह-जगह कूड़ा का अंबार लगा है़ ऐसे में सोमवार की रात हुई बारिश के बाद शहर की हालत नारकीय बन गयी है़.

मंगलवार को निकली तेज धूप की गर्मी से पानी से सना कचरा से बदबू निकलना शुरू हो गया है, जिससे राहगिरों का चलना भी मुश्किल हो गया है़ जहां बारिश से कई मोहल्लों मे जल-जमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी है़ वहीं कूड़ा का उठाव नहीं होने से मोहल्लों में आसपास के लोगों को रहना बमुश्किल हो गया है़ इधर बारिश के बाद अगरवा, मठिया जिरात, चांदमारी, धर्मसमाज आदि कई जगहों में सड़कों पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी है़ तो लगे कचड़े इधर-उधर तीतर-बितर होने से सड़कों पर कीचड़ फैल गया है़
शहर की सफाई पर प्रतिमाह लाखों रुपये पानी की तरह बहाया जा रहा है़ मशीनरी संसाधनों की डीजल खपत लाख में है इसके अलावे सफाई कर्मी वेतन भुगताऩ बावजूद इसके शहर की सफाई एवं कचड़ा का उठाव नहीं हो रहा़
साफ -सफाई के अलावे कचड़ा उठाव के लिए भी नप प्रशासन के पास संसाधनों की कमी नहीं है़ कचरा उठाव के लिए ट्रैक्टर, मैजिक एवं बॉबकॉट सहित अलग से कर्मी लगाये गये है, जिसका कार्य चिह्न्ति प्वाइंट से कचड़ा का उठाव करना है, लेकिन कूड़ा उठाव भी ठीक से नहीं हो पा रहा है़ मुख्य पथ में कचरा उठाव होता भी है तो मोहल्लों में स्थिति जस की तस है़ अगरवा माई स्थान मंदिर के पास, बलुआ टाल, छतौनी थाना के सामने सड़क किनारे, धर्मसमाज रोड, हेनरी बाजार, ज्ञानबाबू चौक में यह नजारा कभी भी देखा जा सकता है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >