उत्तर बिहार में होगी हल्की बूंदाबांदी

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में मध्यम से घने बादल दिखेंगे. आगामी 7 से 8 अगस्त के बीच कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. जबकि कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना बन रही है. यह आकलन है राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र से जारी […]

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में मध्यम से घने बादल दिखेंगे. आगामी 7 से 8 अगस्त के बीच कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. जबकि कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना बन रही है. यह आकलन है राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र से जारी पूर्वानुमान का. कहा गया है कि अगले 72 घंटे तक मौसम शुष्क बना रहेगा.
इस अवधि में औसतन 4 से 12 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलेगी. न्यूनतम तापमान 24 से 28 और अधिकतम तापमान 32 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है. मौसम के मिजाज को भांप कर कृषि वैज्ञानिकों ने धान की फसल से खर-पतवार निकाल कर जीवन रक्षक सिंचाई करने का सुझाव दिया है.
उचास जमीन में खरीफ अरहर की बुआई यथाशीघ्र समाप्त करते हुए खरीफ प्याज की रोपाई के लिए खेत की तैयारी करने की नसीहत दी है.मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.4 व न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >