रोसड़ा : रुसेरा घाट रेलवे स्टेशन के पूर्वी गुमटी सहियार बुर्ज के निकट गुरुवार की रात करीब 11 बजे रेलवे ट्रैक किनारे एक चौबीस वर्षीय युवक के शव को लोगों ने देखकर स्टेशन अधीक्षक एवं स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी़ सूचना पर रेल पुलिस एवं स्थानीय पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर जायजा लिया़ रेल पुलिस ने युवक के पास से मिली मोबाइल के आधार पर युवक की पहचान की़
युवक की पहचान हसनपुर थाना क्षेत्र के मंगलगढ़ निवासी राम इकवाल यादव का पुत्र शीतल यादव के रूप में की गयी है.
घटना के संबंध में वहां से गुजर रही एक महिला ने 55534 डाउन समस्तीपुर मधेपुरा सवारी ट्रेन से गिरते युवक को देखा था जो करीब 10 बजे रात में वहां से गुजरी थी़ उसी ने स्टेशन एवं ग्रामीणों को सूचना दी सूचना पर सभी वहां पहुंच कर शव की पहचान में जुट गय़े रेल पुलिस ने युवक को सर्च किया तो उसके पॉकेट से एक मोबाइल मिली़, जिसमें घर का नंबर भी था़ पुलिस ने उसी नंबर पर डायल कर उसके घरवाले को सूचना दी़
करीब बारह बजे रात्रि में युवक के परिजनों ने पहुंच कर शव को ले गया़ शुक्रवार को मृतक का दाह संस्कार भी कर दिया गया़ परिजनों ने बताया कि मृतक रोसड़ा में ही एक मकान में रहकर पढ़ाई करता था़
उधर, हसनपुर रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना स्थल पर रेल पुलिस गयी थी परन्तु परिजनों ने शव को गांव ले जाकर दाह-संस्कार कर रहा था़ उन्होंने बताया कि मृतक के चाचा शंकर यादव ने रेल पुलिस को लिखित आवेदन दिया है कि उसके भतीजे की मौत ट्रेन से गिर जाने के कारण हुई है उसे किसी के विरुद्घ शंका या शिकायत नहीं है़
