शव यात्रा में शामिल हो लोगों ने दी श्रद्घांजलि

विद्यापतिनगर . हरपुर बोचहा पंचायत के मुखिया के पिता सह सेवानिवृत शिक्षक मैथिलीशरण सिंह के बुधवार को शव यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हो मृत आत्मा को श्रद्घांजलि दी़ बीते मंगलवार को श्री सिंह का निधन हो गया था़ जिसे लेकर उनके पार्थिक शरीर के अंतिम दर्शन एवं श्रद्घांजलि अर्पित करने वालो का तांता लगा […]

विद्यापतिनगर . हरपुर बोचहा पंचायत के मुखिया के पिता सह सेवानिवृत शिक्षक मैथिलीशरण सिंह के बुधवार को शव यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हो मृत आत्मा को श्रद्घांजलि दी़ बीते मंगलवार को श्री सिंह का निधन हो गया था़ जिसे लेकर उनके पार्थिक शरीर के अंतिम दर्शन एवं श्रद्घांजलि अर्पित करने वालो का तांता लगा रहा़ जिसमें पूर्व मंत्री राम लखन महतो, सीओ रमेश कुमार, प्राचार्य शैलेश कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार महतो, मुखिया अरुण झा, विवेकानंद सिंह सहित सैकड़ो शामिल है़ मैथिली बाबू सेवा निवृत शिक्षक ही नहीं समाजिक सरोकार के धनी थे़ उनका अंतिम संस्कार गंगा नदी के पतसिया घाट पर किया गया. मुखाग्नि बड़े पुत्र विभूति कुमार सिंह ने दी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >