लाभुकों के बीच राशि का वितरण

फोटो संख्या : 6हसनपुर. प्रखंड कार्यालय में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रखंड के सात सौ लाभुकों के बीच चेक के माध्यम से पांच हजार रुपये की दर से प्रति लाभुकों की दर से वितरित किया गया. वितरण विधायक राज कुमार राय व प्रमुख बुल्लु दास ने संयुक्त रुप से किया. मौके पर बीडीओ […]

फोटो संख्या : 6हसनपुर. प्रखंड कार्यालय में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रखंड के सात सौ लाभुकों के बीच चेक के माध्यम से पांच हजार रुपये की दर से प्रति लाभुकों की दर से वितरित किया गया. वितरण विधायक राज कुमार राय व प्रमुख बुल्लु दास ने संयुक्त रुप से किया. मौके पर बीडीओ प्रेम कुमार यादव, उपप्रमुख विनोद कुमार यादव, दिनेश प्रसाद सिंह, अनिल कुमार, मो़ शोकत, अजय कुमार महतो आदि थे. सरायरंजन : प्रखंड के सभी पंचायतों में विभिन्न योजना से पेंशन प्राप्त कर रहे लाभुकों के बीच शिविर लगाकर पेंशन का वितरण किया जायेगा. इस संबंध में जानकारी देते हुए बीडीओ अभिजीत चौधरी ने बताया कि 27 से 31 जुलाई के बीच सभी पंचायतों में शिविर के माध्यम से पेंशन राशि का वितरण किया जाना है. इसके लिए संबंधित पंचायतों के सचिवों को आवश्यक दिशा निर्देश दे गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >