पगडंडी रोके जाने से परेशान लोगों ने सीओ को दिया आवेदन

रोसड़ा. थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में महादलित मुहल्ला के पगडंडी रास्ता को रोककर उसमें निर्माण कार्य कराये जाने के संबंध में इस टोले के लोगों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सीओको दिया है़ जिसकी प्रतिलिपि डीएम व एसडीओ को भी भेजा गया है़ महादलितों ने कहा है कि मुरादपुर चौक से पूरब की ओर एक पगडंडी […]

रोसड़ा. थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में महादलित मुहल्ला के पगडंडी रास्ता को रोककर उसमें निर्माण कार्य कराये जाने के संबंध में इस टोले के लोगों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सीओको दिया है़ जिसकी प्रतिलिपि डीएम व एसडीओ को भी भेजा गया है़ महादलितों ने कहा है कि मुरादपुर चौक से पूरब की ओर एक पगडंडी रास्ता जाता है. इसमें पूर्वजों के समय से ही मुहल्ले के लोगों की आवाजाही का एकमात्रा रास्ता है़ इस पगडंडी के उत्तर एवं दक्षिण में भूमिहीन कमजोर वर्ग के लोग निवास करते आ रहे हैं़ इस पगडंडी को गांव के राम विलास सिंह एवं राम सागर सिंह दीवार निर्माण कर अवरुद्घ करना चाह रहे हैं. इसका प्रतिकार करने पर भी पुन: रास्ते को अवरुद्घ करने पर आमदा है़ं ़इस संबंध में मुखिया गीता देवी ने बताया कि भारत सरकार के नियमानुसार महादलित बस्ती को मुख्य पथ से जोड़ने के लिए लिंक पथ के निर्माण के लिए पंचायत की आमसभा में इस पथ की स्वीकृति दी जा चुकी है़ उन्होंने बताया कि इस टोले के लोग इस समस्या को लेकर डीएम के जनता दरबार में भी गये थे. डीएम ने सीओ को इस पर पहल कर नापी कराने का आदेश दिया़ परन्तु सीओ द्वारा इस पर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है़ आवेदन देने वालों में मुनी लाल महतो, नमिता देवी,निभा देवी, अशोक महतो, कैलाश महतो, रंजू देवी, सचिन्द्र कुमार, मंजू देवी, लाल बहादुर दास, नागो राम, मो. समीम, मो. बसारत, दीपक कुमार, शंकर महतो, बौकु राम आदि हैं़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >