हसनपुर. प्रखंड के ईख कास्तकार संघ के एक शिष्टमंडल नें चीनी मिल प्रबंधक को एक ज्ञापन देकर चीनी मील प्रक्षेत्र के वैसे किसान जिनका गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हुआ हैं उनका भुगतान करने की मांग की है. शिष्टमंडल के सदस्यों ने बताया कि प्रक्षेत्र के आधे से अधिक किसानों का भुगतान नहीं हुआ है जिससे उन लोगों के समक्ष आगे खेती करने में हो रही परेशानी के कारण किसानों को दोहरा नुकसान हो रहा है. वहीं दूसरी और किसानों के सारे कार्य इसी राशि पर निर्भर है. भुगतान नहीं होने के कारण व्याज पर रुपये उठाकर खेती एवं अन्य घरेलू कार्य करना मजबूरी बनी हुई है. शिष्टमंडल में सुरेन्द्र नारायण सिंह, त्रिभुवननाथ राय, अरुण कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, शिवचंद्र यादव, रामविनय यादव, संजय कुमार शर्मा, मनोज कुमार राय आदि थे.
मिल प्रबंधन को ज्ञापन सौंप मांगा बकाया भुगतान
हसनपुर. प्रखंड के ईख कास्तकार संघ के एक शिष्टमंडल नें चीनी मिल प्रबंधक को एक ज्ञापन देकर चीनी मील प्रक्षेत्र के वैसे किसान जिनका गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हुआ हैं उनका भुगतान करने की मांग की है. शिष्टमंडल के सदस्यों ने बताया कि प्रक्षेत्र के आधे से अधिक किसानों का भुगतान नहीं हुआ है […]
