समस्तीपुर. जिले के वारिसनगर थाना के माधोपुर गांव से 9 जुलाई को अपने प्रेमी संग फरार चार बच्चों की मां को सोमवार को न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस की सुरक्षा में कोर्ट परिसर से बाहर निकाला गया. जानकारी के अनुसार गांव के सौ की संख्या में पुरूष और महिलाएं सुबह से ही कोर्ट परिसर व इसके आसपास जमा थी. जानकारों की मानें तो ये सभी उक्त महिला द्वारा अपने चार बच्चों को छोड़कर प्रेमी के संग भाग जाने से खफा थे और बयान दर्ज होने के बाद घर लौटने के क्रम में उसकी पिटाई की मंशा से यहां आये थे. कही से इसकी भनक एएसपी आनंद कुमार को लग गयी और आनन फानन में वे कोर्ट परिसर पहुंचे और सभी पुरुष और महिलाओं को कोर्ट परिसर से बाहर निकाला. साथ ही वीडियोग्राफी कराते हुये कड़ी सुरक्षा के बीच उक्त महिला को घर पहुंचाया. बता दें कि नौ जुलाई को वारिसनगर थाना के माधोपुर गांव की एक महिला अपने बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग भाग गयी थी. इस मामले में उसके पति ने थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराया था. लेकिन रविवार को महिला स्वयं थाना पहुंची और पुलिस के समक्ष स्वेच्छा से जाने की बात कहते हुये पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था.
बयान दर्ज कराने पहुंची महिला को पुलिस घेरे में निकाला
समस्तीपुर. जिले के वारिसनगर थाना के माधोपुर गांव से 9 जुलाई को अपने प्रेमी संग फरार चार बच्चों की मां को सोमवार को न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस की सुरक्षा में कोर्ट परिसर से बाहर निकाला गया. जानकारी के अनुसार गांव के सौ की संख्या में पुरूष और महिलाएं सुबह से ही […]
