ताजपुर को हरा कर मूसापुर की टीम ने कप पर जमाया कब्जा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2015 5:05 PM
फोटो संख्या : 2समस्तीपुर. युवा शक्ति दुधपुरा के तत्वावधान में मंगलवार की रात स्मृति शुभम त्यागी जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइलन मैच खेला गया. चैती दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित इस फाइनल मैच में रामजाने जूनियर क्रिकेट क्लब मूसापुर और बढिया क्रिकेट क्लब ताजपुर की टीम आमने सामने थे. बेहतर खेल कर प्रदर्शन करते हुए […]
फोटो संख्या : 2समस्तीपुर. युवा शक्ति दुधपुरा के तत्वावधान में मंगलवार की रात स्मृति शुभम त्यागी जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइलन मैच खेला गया. चैती दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित इस फाइनल मैच में रामजाने जूनियर क्रिकेट क्लब मूसापुर और बढिया क्रिकेट क्लब ताजपुर की टीम आमने सामने थे. बेहतर खेल कर प्रदर्शन करते हुए रामजाने जूनियर क्रिकेट क्लब मूसापुर ने 33 रन बना कर ताजपुर को शिकस्त दे दी. ताजपुर के सभी खिलाड़ी 32 रनों पर ही ढेर हो गये. इस तरह मूसापुर की टीम ने कप पर कब्जा जमा लिया. विजेता और उप विजेता टीम को शील्ड प्रदान करते हुए प्रगति आदर्श सेवा केंद्र सह जिला स्वयं सेवी संघ के सचिव संजय कुमार बबलू ने कहा कि खेल हमारे जीवन में खुशी प्रदान करता है. वहीं शरीर को स्वस्थ भी बनाता है. नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन अपने आप में अलग महत्व रखता है. कार्यक्रम में सीआरआइ पंपस के प्रोपराइटर विनोद कुमार, सौरभ कुमार गुप्ता, आइसीएल ग्रुप के शिक्षक कुंदन तिवारी, अंकेश कुमार, शशि रंजन आदि थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा शक्ति क्लब के कर्ण कुमार, जय निवास, पिंटू कुमार, बिरजू कुमार, मिंटू कुमार, विकल्प कुमार आदि ने सक्रिय भूमिका निभायी. निर्णायक की भूमिका विकल्प कुमार व पिंटू कुमार ने निभायी. खिलाडि़यों को मेडल देकर अतिथियों ने सम्मानित किया. विजेता टीम को साइकिल प्रदान किया गया. मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरिज अमरेंद्र कुमार को किया गया. भाजपा नेता रामसुमिरन सिंह ने युवाओं को मैच की सफलता के लिए साधुवाद दिया. ज्ञात हो कि गत 12 मई से टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा था. इसमें जिले की 16 विभिन्न टीमें हिस्सा ले रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










