मारपीट के मामले में आधा दर्जन लोगों पर प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2015 5:05 PM
सरायरंजन. घटहो थाना क्षेत्र के लगमा गांव निवासी देवेंद्र राय की पत्नी सुदामा देवी ने मारपीट से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें गांव के ही आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया गया है. इसमें कामेश्वर राय, देवेंद्र राय, अमित कुमार राय, विंदेश्वर राय आदि शामिल हैं. दर्ज प्राथमिकी में महिला ने कहा है कि […]
सरायरंजन. घटहो थाना क्षेत्र के लगमा गांव निवासी देवेंद्र राय की पत्नी सुदामा देवी ने मारपीट से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें गांव के ही आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया गया है. इसमें कामेश्वर राय, देवेंद्र राय, अमित कुमार राय, विंदेश्वर राय आदि शामिल हैं. दर्ज प्राथमिकी में महिला ने कहा है कि सोमवार की सुबह करीब 10 बजे वह अपने भूमि पर मकान निर्माण कराने के लिए मजदूरों से काम करवा रही थी. इसी क्रम में आरोपित वहां पहुंच गये. गाली गलौज करते हुए उस भूमि पर अपनी दावेदारी पेश करने लगे. विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी. जिससे वह बुरी तरह से जख्मी होकर मौके पर ही गिर गयी. ग्रामीणों व परिजनों ने आपसी मदद से उसे घायलावस्था में इलाज के लिए सरायरंजन पीएचसी में भर्ती कराया. जहां उसकी चिकित्सा की जा रही है. थानाध्यक्ष धनंजय झा का कहना है कि घटना से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. महिला के दिये बयान के आलोक में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










