मोहिउद्दीननगर. आरबीएस कॉलेज अन्दौर में स्नातक पार्ट थ्री की एडमिट कार्ड नहीं मिलने के कारण तथा परीक्षा से वंचित होने की स्थिति में मंगलवार के दिन छात्रों की चहलकदमी से परेशान रहे कॉलेज कर्मी. सोमवार के दिन एडमिट कार्ड से वंचित छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के विरूद्घ बवाल काटे थे. सोमवार की देर शाम स्थानीय विधायक अजय कुमार बुलगानीन, बीडीओ प्रशांत कुमार, सीओ सोहन राम, थानाध्यक्ष असगर इमाम एवं पंसस अमरनाथ राय छात्रों की इस समस्या के समाधान के लिए भरसक प्रयास किये थे. परन्तु समस्या यथावत रही. मंगलवार को कॉलेज प्रशासन और प्रशासनिक पदाधिकारियों के बीच समस्या का समाधान ढंूढने का प्रयास किया जा रहा था. वंचित छात्रों ने इस बावत स्थानीय थाना में कॉलेज कर्मियों की लापरवाही का आवेदन देकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की. डीसीएलआर नीरज कुमार, पुलिस निरीक्षक वसंत कुमार झा, सीओ सोहन राम थानाध्यक्ष असगर इमाम, सीआई जहीदुल्लाह, कॉलेज परिसर लॉ एण्ड आर्डर को लेकर पूरे दिन भर जमे रहे.
छात्रों के चहलकदमी से परेशान रहे कॉलेज कर्मी
मोहिउद्दीननगर. आरबीएस कॉलेज अन्दौर में स्नातक पार्ट थ्री की एडमिट कार्ड नहीं मिलने के कारण तथा परीक्षा से वंचित होने की स्थिति में मंगलवार के दिन छात्रों की चहलकदमी से परेशान रहे कॉलेज कर्मी. सोमवार के दिन एडमिट कार्ड से वंचित छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के विरूद्घ बवाल काटे थे. सोमवार की देर शाम स्थानीय […]
