पढ़ाई के प्रति समर्पण से मिली सफलता: प्रेरणा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2015 7:04 PM

विज्ञापन

फोटो : 17समस्तीपुर कार्यालय : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा घोषित इंटर वाणिज्य की परीक्षा में राज्य में तीसरा स्थान हासिल कर केदार संत रामाश्रय कॉलेज सरायरंजन की छात्रा प्रेरणा उन बच्चों के लिए भी प्रेरणा का श्रोत बन गयी है जो जीवन में उंचाइयों को छूने की तमन्ना रखते हैं. मूलत: करिहारा पंचायत के […]

विज्ञापन

फोटो : 17समस्तीपुर कार्यालय : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा घोषित इंटर वाणिज्य की परीक्षा में राज्य में तीसरा स्थान हासिल कर केदार संत रामाश्रय कॉलेज सरायरंजन की छात्रा प्रेरणा उन बच्चों के लिए भी प्रेरणा का श्रोत बन गयी है जो जीवन में उंचाइयों को छूने की तमन्ना रखते हैं. मूलत: करिहारा पंचायत के मधुबन गांव निवासी किसान विभूति झा व बिंदु झा का पुत्री ने इंटर की पूरी पढ़ाई गांव की मिट्टी में ही रच बस कर की. तब उसकी लगन और मेहनत को देख कर कोई यह सोच भी नहीं रहा था कि गांव की यह बेटी एक दिन जिलावासियों के साथ अपने ससुरालवालों का नाम भी रोशन करेगी. फिलवक्त मध्य प्रदेश में अपने पति प्रशांत झा व सास एवं ससुर के साथ रह रही है. गत एक मई को ही उसकी शादी हुई है. दूरभाष पर अपनी इस सफलता को लेकर प्रेरणा झा ने बताया कि ईमानदारी से पढ़ाई करने पर सफलता जरूर मिलती है. उसे पूरी उम्मीद थी कि वह सफल होगी. प्रेरणा ने अपनी सफलता का श्रेय माता बिन्दु देवी और पिता विभूति झा और कालेज के शिक्षक विजय कुमार राय, शरद कुमार को दिया है जिनके मार्गदर्शन और हौसला अफजाई से उसे यह सफलता मिली है. इधर, प्रेरणा की सफलता से उत्साहित उसके मौसा सीताराम ठाकुर ने बताया कि चार वर्ष की उम्र से ही प्रेरणा गावपुर में रह कर आठवीं तक की शिक्षा ग्रहण की थी. इसके बाद वह अपने घर चली गयी. राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर उसने उनका कलेजा चौड़ा कर दिया है. वह जीवन में कई बुलंदियों को छूने की हसरत रखती है इस सफलता से उसने अपने इरादें स्पष्ट कर दिये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन