समस्तीपुर. समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के मुक्तापुर स्टेशन के पास सोमवार की रात ट्रेन से कटकर एक अधेड़ जख्मी हो गया. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में इलाज के लिये भरती कराया गया. साथ ही इसकी सूचना लोगों ने जीआरपी थाने को भी दी. सदर अस्पताल में चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया. इसी क्रम में उसकी मौत हो गयी. अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना नगर पुलिस को दी. नगर पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल प्रशासन को सौंप दिया है. इस संबंध में पूछने जाने पर जीआरपी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. साथ ही लाश को पहचान के लिये 72 घंटे तक सुरक्षित रखने का प्रबंध किया जा रहा है. बहरहाल वह किसी ट्रेन से गिरा इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है. इसके अलावा यह भी पता नहीं चल पा रहा है कि वह कहां से कहां जा रहा था.
ट्रेन से कटकर जख्मी यात्री की इलाज के दौरान मौत
समस्तीपुर. समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के मुक्तापुर स्टेशन के पास सोमवार की रात ट्रेन से कटकर एक अधेड़ जख्मी हो गया. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में इलाज के लिये भरती कराया गया. साथ ही इसकी सूचना लोगों ने जीआरपी थाने को भी दी. सदर अस्पताल में चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया. इसी क्रम […]
