शिविर में 32 मामलों का हुआ निष्पादन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2015 7:04 PM
शिवाजीनगर. प्रखंड के करियन पंचायत कचहरी भवन में राजस्व शिविर का आयोजन हुआ. इसमें दाखिल खारिज से संबंधित कई मामले निबटाये गये. इसमें 32 दाखिल खारिज का निष्पादन, एवं 1250 रु पये मालगुजारी के रूप में वसूल किये गये. इस मौके पर अंचलाधिकारी राजीव रंजन चक्र वर्ती, अंचल निरीक्षक राम मिलन पाठक, राजस्व कर्मचारी तेज […]
शिवाजीनगर. प्रखंड के करियन पंचायत कचहरी भवन में राजस्व शिविर का आयोजन हुआ. इसमें दाखिल खारिज से संबंधित कई मामले निबटाये गये. इसमें 32 दाखिल खारिज का निष्पादन, एवं 1250 रु पये मालगुजारी के रूप में वसूल किये गये. इस मौके पर अंचलाधिकारी राजीव रंजन चक्र वर्ती, अंचल निरीक्षक राम मिलन पाठक, राजस्व कर्मचारी तेज नरायण गिरि, मुखिया संझा देवी, घूरन यादव, राम शंकर यादव, अशोक कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद थे. ज्ञात हो कि राजस्व शिविर के माध्यम से ग्रामीणों का भूमि संबंधी अधिकतर कार्य उनके ही पंचायत में निपटाये जा रहे हैं. इससे आम लोगों को प्रखंड व जिला मुख्यालय का चक्कर लगाने की परेशानी से काफी राहत मिल रही है. पूसा : प्रखंड के वैनी पंचायत भवन परिसर में सीओ राजीव कुमार की अध्यक्षता में राजस्व वसूली सह दाखिल खारिज को लेकर शिविर लगायी गयी. इसमें खासतौर से लंबित पड़े राजस्व से संबंधित दर्जनों मामले का निबटारा किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










