लिंक फेल, खाता लेकर मेन ब्रांच गये बैंककर्मी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2015 6:04 PM

विज्ञापन

फोटो संख्या : 8मोरवा. बैंक ऑफ इंडिया के कौवा शाखा का हाल सुधरने का नाम नहीं ले रहा है. एक तरफ लोगों की भीड़ बढ़ रही है वहीं दूसरी ओर लिंक अपना तमाशा दिखा रही है. मंगलवार को पांचवें दिन भी लिंक ने अपना करिश्मा दिखाया. सोमवार को आक्रोशित लोगांे का कोपभाजन बने बैंक कर्मी […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 8मोरवा. बैंक ऑफ इंडिया के कौवा शाखा का हाल सुधरने का नाम नहीं ले रहा है. एक तरफ लोगों की भीड़ बढ़ रही है वहीं दूसरी ओर लिंक अपना तमाशा दिखा रही है. मंगलवार को पांचवें दिन भी लिंक ने अपना करिश्मा दिखाया. सोमवार को आक्रोशित लोगांे का कोपभाजन बने बैंक कर्मी मंगलवार को लोगों को भुगतान के लिए काफी तत्पर दिखे. अधिकारी के साथ तालमेल कर यह निर्णय लिया गया कि भुगतान संबंधी प्रक्रिया मेन ब्रांच समस्तीपुर से निबटाया जाय. बैंक कर्मी लोगों का पासबुक लेकर मेन ब्रांच गये और इधर लोग पैसों के लिए बेचैन होने लगे. अब तो बैंक कर्मी भी इस व्यवस्था से उबने लगे हैं. बता दें कि इस शाखा का भुगतान प्रक्रिया लिंक न होने की वजह से विगत पांच दिनों से बाधित है. लोग सुबह से आकर शाम तक इंतजार करते हैं फिर मायूस होकर लौट जाते हैं. सोमवार को आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा और बैंककर्मियों को बंधक बना सड़क पर उतर आये थे. लोगों की शिकायत है कि उनके सारे आवश्यक काम पैसों के कारण प्रभावित हो रहे हैं. लिंक कब तक ठीक होगा और भुगतान प्रक्रिया कब पटरी पर आयेगी यहीं सोचकर लोगों की परेशानी बनी हुई है. इस संबंध में शाखा प्रबंधक शिव विलास झा का कहना है कि ग्राहकों की परेशानी के लिए वे लगातार उपर के अधिकारी के संपर्क में हैं. लिंक व्यवस्था दुरूस्त करने के प्रयास किये जा रहे हैं. लोगों की शिकायतें शीघ्र दूर होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन