नशामुक्त बिहार का करेंगे निर्माण : नागमणि

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2015 6:04 PM

विज्ञापन

फोटो संख्या : 6सरायरंजन. बिहार की जनता के लिए नीतीश-लालू व भाजपा के गंठबंधन के खिलाफ समरस पार्टी ही एक विकल्प है. जिस तरह दिल्ली की जनता ने इन गंठबंधन को धूल चटाकर अरविंद केजरीवाल को विकल्प के रूप में स्वीकार किया है. उसकी तरह बिहार की जनता तमाम बेमेल गंठबंधन को चुनावी रणक्षेत्र में […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 6सरायरंजन. बिहार की जनता के लिए नीतीश-लालू व भाजपा के गंठबंधन के खिलाफ समरस पार्टी ही एक विकल्प है. जिस तरह दिल्ली की जनता ने इन गंठबंधन को धूल चटाकर अरविंद केजरीवाल को विकल्प के रूप में स्वीकार किया है. उसकी तरह बिहार की जनता तमाम बेमेल गंठबंधन को चुनावी रणक्षेत्र में पटखनी देने का मन बना लिया है. यह बात विशम्भपुर एलौथ स्थित उजियारपुर गेस्ट हाउस के सभागार में मंगलवार को समरस समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री नागमणि प्रसाद सिंह ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद किसानों को कृषि कार्य करने के लिए मुफत बिजली मुहैया करायेगी. शिक्षित बेरोजगार युवकों को रोजगार के लिए 10 लाख रुपये बिना कोई सूद लिये देगी. उन्होंने नशामुक्त बिहार के निर्माण कराने की भी बात कही. उन्होंने कहा कि पूरे सूबे में पार्टी का संगठनात्मक दौड़ा चल रहा है. जिसमें अधिक व्यस्त रहने के कारण जिलाध्यक्ष के पद पर उमेश कुशवाहा को मनोनीत किया गया है. जल्द ही अन्य शेष पदों पर नियुक्ति की जायेगी. मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन