भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ सीटू ने फूंका पुतला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2015 6:04 PM
फोटो संख्या : 2 समस्तीपुर. भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) के द्वारा मंगलवार को केंद्र सरकार की जनविरोधी भूमि अधिग्रहण बिल व श्रम कानूनों में प्रस्तावित सुधारों के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया. इस कार्यक्रम में बीएसएसआर यूनियन के दर्जनों मेडिकल एवं सेल्स प्रमोशन इंप्लाइज सहित विभिन्न जन संगठनों के सदस्यों […]
फोटो संख्या : 2 समस्तीपुर. भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) के द्वारा मंगलवार को केंद्र सरकार की जनविरोधी भूमि अधिग्रहण बिल व श्रम कानूनों में प्रस्तावित सुधारों के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया. इस कार्यक्रम में बीएसएसआर यूनियन के दर्जनों मेडिकल एवं सेल्स प्रमोशन इंप्लाइज सहित विभिन्न जन संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया. इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि जहां एक ओर केंद्र की मोदी सरकार भूमि अधिग्रहण जैसे काले अध्यादेश के जरिये किसानों की भूमि कारपोरेट घरानों को हस्तांतरित करने की साजिश कर रही है. दूसरी ओर बेमौसम बरसात से किसानों की फलस बर्बाद हुई है. जिसके कारण किसान आत्महत्या करने को विवश हो रहे हैं. केंद्र की सरकार ने श्रम कानूनों में मालिक पक्षी सुधारों, सार्वजनिक क्षेत्रों का निजीकरण एवं श्रमिकों के जनतांत्रिक अधिकारों पर हमलों के जरिये अपना क्रूर मजदूर विरोधी चेहरा उजागर कर दिया है. मौके पर संजय कुमार, रघुनाथ राय, मो. आयुब, श्रीनिवास कुमार, कौशलेंद्र कुमार, श्याम सुंदर कुमार आदि मौजूद थे. उजियारपुर : सीआइपीयू के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत गावपुर पंचायत के योगी चौक पर बिहार राज्य मध्याह्न भोजन रसोइया यूनियन, बिहार स्टेट ऑटो चालक संघ अंचल कमेटी के तत्वावधान में पीएम का पुतला दहन हुआ. मौके पर महावीर पोद्दार, रामाश्रय महतो, लाल बहादुर पासवान, रंजन देवी, पिंकी देवी, शीला देवी, ननकी दास आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










