यात्री ने खदेड़कर पकड़ा, धुनाई

असुरक्षित यात्रा : कमला गंगा इंटरसिटी में चोरी कर ट्रेन से कूदा चोर समस्तीपुर : दरभंगा से पटना जानेवाली कमला गंगा इंटरसिटी में सोमवार को एक युवक ने यात्री की सामान चोरी कर ली. इसकी जानकारी यात्री को तब मिली जब ट्रेन लहेरियासराय से मुक्तापुर स्टेशन के पास पहुंची. इसके बाद यात्री ने अपने सामान […]

असुरक्षित यात्रा : कमला गंगा इंटरसिटी में चोरी कर ट्रेन से कूदा चोर
समस्तीपुर : दरभंगा से पटना जानेवाली कमला गंगा इंटरसिटी में सोमवार को एक युवक ने यात्री की सामान चोरी कर ली. इसकी जानकारी यात्री को तब मिली जब ट्रेन लहेरियासराय से मुक्तापुर स्टेशन के पास पहुंची.
इसके बाद यात्री ने अपने सामान की खोज की. अटैची खाली मिलने के बाद यात्रियों ने जब उससे पूछताछ की तो वह सामान लेकर मुक्तापुर स्टेशन के पास ट्रेन से कूद गया. जिसे यात्रियों की मदद से खदेड़कर कुछ दूरी पर दबोच लिया गया.
इसके बाद उसकी जमकर धुनाई कर दी. काफी देर तक उसकी पिटाई करने के बाद कुछ यात्रियों ने ही उसे बीच बचाव करते हुए उसे छुड़ाया और उसे समस्तीपुर स्टेशन पहुंचकर जीआरपी के हवाले कर दिया. इसके बाद पीड़ित के परिजनों ने एक आवदेन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.
आवेदन में कहा गया है कि दरभंगा जिला के बहेड़ी निवासी रवींद्र सिंह अपनी बहन अंजली देवी व बच्चों के साथ दरभंगा से हसनपुर जा रहा था. इसी क्रम में लहेरियासराय में पहले से उक्त बोगी में तीन लोग सवार थे.
इसमें खगड़िया जिले के महेशखूंट निवासी अविनाश कुमार को सामान चोरी होने के बाद उसे रंगे हाथ पकड़ लिया. जिसे बाद में जीआरपी के हवाले कर दिया गया. पूछने पर जीआरपी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. एक आरोपी को भी पकड़ा गया है जिसकी जांच की जा रही है.
पूछताछ के बाद और कई खुलासे होने की उम्मीद है. साथ इसके अन्य साथियों की पहचान की जा रही है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है चोरी करने के बाद उसके अन्य साथी और सामान लेकर चले गये हैं. उस अटैची में सोने का सामान के अलावा दो हजार नकद सहित अन्य सामान शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >