देसी पिस्तौल के साथ अपराधी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2015 7:09 AM
विज्ञापन
ताजपुर : स्थानीय गुदरी बाजार में ताजपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर एक ताड़ी दुकान से एक अपराधी को देसी पिस्तौल के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. वह थाना क्षेत्र के दरगाह रोड का मो़ जमील बताया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन ने बताया कि ताजपुर में किसी घटना को अंजाम […]
विज्ञापन
ताजपुर : स्थानीय गुदरी बाजार में ताजपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर एक ताड़ी दुकान से एक अपराधी को देसी पिस्तौल के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. वह थाना क्षेत्र के दरगाह रोड का मो़ जमील बताया गया.
इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन ने बताया कि ताजपुर में किसी घटना को अंजाम देने के लिये उक्त ताड़ी दुकान में अपराधी अपने किसी साथी का इंतजार कर रहा था. सूचना मिलते ही पुलिस ने चारों तरफ से नाकेबंदी कर सभी ताड़ी दुकानों में छापेमारी शुरू कर दी. इसी क्रम में गिरफ्तार अपराधी ताड़ी दुकान में छुपने का प्रयास करने लगा. जिससे शंका होने पर उसे पकड़ लिया गया. तलाशी के क्रम में उसके पास से देसी पिस्तौल बरामद हुआ.
छापेमारी में थानाध्यक्ष, अनि फुलेंद्र सिंह, सअनि सत्येन्द्र सिंह एवं टीएन शर्मा शामिल थे. संवाद प्रेषण तक अपराधी के आपराधिक गतिविधि की छानबीन की जा रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










