नतीजे घोषित : झुलसा देनेवाली गरमी में भी परीक्षा परिणाम जानने को ले उत्साहित थे छात्र

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2015 7:07 AM

विज्ञापन

समस्तीपुर : सीबीएसइ 12 वीं परीक्षा का परिणाम सोमवार को प्रकाशित कर दिया गया. इंटरनेट पर रिजल्ट आते ही छात्र-छात्राओं में बेचैनी झलक उठी. परिणाम जानने के लिए बच्चों के बीच आपाधापी की स्थिति बनी रही. जैसे जैसे उन्हें अपनी परीक्षा परिणाम दिया जा रहा था उनके चेहरे खिल रहे थे. छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे […]

विज्ञापन
समस्तीपुर : सीबीएसइ 12 वीं परीक्षा का परिणाम सोमवार को प्रकाशित कर दिया गया. इंटरनेट पर रिजल्ट आते ही छात्र-छात्राओं में बेचैनी झलक उठी. परिणाम जानने के लिए बच्चों के बीच आपाधापी की स्थिति बनी रही. जैसे जैसे उन्हें अपनी परीक्षा परिणाम दिया जा रहा था उनके चेहरे खिल रहे थे.
छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को बधाई दी. मिठाइयां खिला कर खुशी का इजहार किया. उधर, रिजल्ट लेकर घर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया. इसके साथ ही आगे की पढ़ाई को लेकर भी बच्चों ने सोच विचार करना अभी से आरंभ कर दिया. शहर के ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने 12वीं की परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त किये हैं.
निदेशक मो. आरिफ ने बताया कि अर्श अकरम को 91, कुणाल आनंद को 91, फलक नूर को 89 प्रतिशत अंक मिले हैं. उन्होंने बताया कि विद्यालय के 96.9 फीसदी छात्र सफल हुये हैं. वहीं अंग्रेजी में कुणाल आनंद को 95, जेएस मधुकर 94, फलक नूर 90 अंक जबकि गणित में फरहान ने 95, रसायन में अविनाश को 93 अंक मिले हैं. इससे छात्रों के साथ साथ शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन