अवैध दखल की रिपोर्ट दें : एडीएम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2015 7:02 PM

विज्ञापन

फोटो फारवार्ड ::::दिशा निर्देश. अनुमंडलीय सभागार में हुई राजस्व की समीक्षा बैठकभूमि संपरिवर्तन की ड्राइव चला होगी जांचरुचि ने लेने वाले सीओ व राजस्व कर्मियों के विरुद्ध होगी कार्रवाईप्रतिनिधि, दलसिंहसरायगैरमजरुआ आम, गैरमजरुआ खास व भूदान भूमि का बंदोबस्त है या फिर अवैध दखल कब्जा, इसकी जांच कर प्रतिवेदन जमा करें. उक्त दिशा निर्देश अपर समाहर्ता […]

विज्ञापन

फोटो फारवार्ड ::::दिशा निर्देश. अनुमंडलीय सभागार में हुई राजस्व की समीक्षा बैठकभूमि संपरिवर्तन की ड्राइव चला होगी जांचरुचि ने लेने वाले सीओ व राजस्व कर्मियों के विरुद्ध होगी कार्रवाईप्रतिनिधि, दलसिंहसरायगैरमजरुआ आम, गैरमजरुआ खास व भूदान भूमि का बंदोबस्त है या फिर अवैध दखल कब्जा, इसकी जांच कर प्रतिवेदन जमा करें. उक्त दिशा निर्देश अपर समाहर्ता गौतम पासवान ने बुधवार को अनुमंडलीय सभागार में राजस्व से संबंधित समीक्षात्मक बैठक में सीओ, सीआइ व राजस्व कर्मियों को दिये. वहीं 28 फरवरी को होने वाली राजस्व की प्रमंडलीय बैठक की तैयारी के मद्देनजर उन्होंने निर्देशित किया. साथ ही राजस्व विभाग के चल रहे आपरेशन रैन बसेरा, ऑपरेशन भूमि दखल अभियान व भ्ूादान से संबंधित योजना के प्रगति की समीक्षा की. वहीं एसडीओ वरुण कुमार मिश्रा ने भूमि संपरिवर्तन पर जोर देते हुए कहा कि इसमें कोताही करने वाले सीओ हो या फिर राजस्वकर्मी, भूमि संपरिवर्तन को लेकर कार्य न होने पर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई हो सकती है. एसडीओ ने आगे कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में अब तक भूमि संपरिवर्तन के लिए कोई आवेदन नहीं मिला है. लेकिन अधिकांश जगहों पर योग्य भूमि का राजस्व विभाग को मिलता है. जबकि ऐसे भूमि पर चिमनी, पेट्रोल पंप, स्कूल आदि व्यवसाय कर विभाग को राजस्व की क्षति पहुंचायी जा रही है. इसके लिए इसके विरुद्ध स्वयं विशेष अभियान चलाकर जांच की जायेगी. मौके पर डीसीएलआर राकेश कुमार, सीओ विजय कुमार तिवारी समेत सभी संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन