आंगनबाड़ी चयन में अनियमितता की शिकायत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2015 8:02 PM
दलसिंहसराय. आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका चयन प्रक्रिया में बिना मैपिंग पंजी के और पंचायत समिति की बैठक से बिना अनुमोदन के बहाली प्रक्रिया शुरू करने की शिकायत की गयी है. डीएम को भेजी गयी पत्र में उपप्रमुख राम विलास दास, पंसस बोढन चौधरी, अनिता देवी, शोभाकांत राय समेत अन्य के हस्ताक्षर हैं. चयन प्रक्रिया रोक लगा पारदर्शिता […]
दलसिंहसराय. आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका चयन प्रक्रिया में बिना मैपिंग पंजी के और पंचायत समिति की बैठक से बिना अनुमोदन के बहाली प्रक्रिया शुरू करने की शिकायत की गयी है. डीएम को भेजी गयी पत्र में उपप्रमुख राम विलास दास, पंसस बोढन चौधरी, अनिता देवी, शोभाकांत राय समेत अन्य के हस्ताक्षर हैं. चयन प्रक्रिया रोक लगा पारदर्शिता के साथ सर्वे करा मेधा सूची के आधार पर चयन प्रक्रिया करने की मांग की है. अन्यथा अनशन करने की बात भी कही गयी है. बिथान : प्रखंड के सखवा, धोबलिया, बखरी, मुरली मालसर, चंदौली के दर्जनों लोगों ने विद्युत कनेक्शन के लिए चार माह से चक्कर लगा रहे हैं. लेकिन अभी तक उनको कनेक्शन नहीं दिया गया है. इस संबंध में दर्जनों ग्रामीणों ने बीडीओ को आवेदन दिया है. जिसमें उन्होंने चार दिनों के अंदर कनेक्शन दिलवाने की मांग की है. अन्यथा दो फरवरी को सखवा पथ को जाम करने की बात कही है. आवेदन में प्रमोद कुमार यादव, पृथ्वीचंद्र यादव, रणजीत पूर्वे, जीवछ ठाकुर, अरविंद कुमार, नवीन पूर्वे, कमल मुखिया समेत अन्य के हस्ताक्षर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










