मौत ऐसी हो कि जिसे दुनियां याद रखे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2015 8:02 PM
मोहिउद्दीननगर : धन्य है वह भूमि, धन्य है वो माता-पिता जिसने शहीद विनोद कुमार जैसा लाल पैदा किया. मौत ऐसी हो कि जिसे दुनियां याद रखें. जिसने कर्त्तव्य पथ पर चलते हुए अपने आप को उत्सर्ग किया. जिसके आदर्श, कर्त्तव्यपरायणता, ऊर्जावान प्रेरक नेतृत्व ने गांव ही नहीं बल्कि संपूर्ण इलाके को गौरवान्वित किया. मौका था […]
मोहिउद्दीननगर : धन्य है वह भूमि, धन्य है वो माता-पिता जिसने शहीद विनोद कुमार जैसा लाल पैदा किया. मौत ऐसी हो कि जिसे दुनियां याद रखें. जिसने कर्त्तव्य पथ पर चलते हुए अपने आप को उत्सर्ग किया.
जिसके आदर्श, कर्त्तव्यपरायणता, ऊर्जावान प्रेरक नेतृत्व ने गांव ही नहीं बल्कि संपूर्ण इलाके को गौरवान्वित किया. मौका था मध्य विद्यालय कुरसाहा के मुक्ताकाश में शहीद विनोद कुमार की याद में शुक्रवार को पूर्व प्रमुख त्रिलोकी राय की अध्यक्षता व नंदकिशोर कॉपर के संयोजकत्व में आयोजित शोक व श्रद्घाजंलि सभा में वक्ताओं के अपने अपने विचारों का.
सभा प्रारंभ होने के बाद उपस्थित लोगों के द्वारा शहीद विनोद कुमार के तैलचित्र पर पुष्पाजंली अर्पित की गयी. उसकी याद में पुस्तकालय निर्माण उसका नाम स्व. शहीद विनोद कुमार पुस्तकालय तय किया गया. विचार व्यक्त करने वालों में बीडीओ बबलू कुमार, जवाहर राय, उपमुखिया रघुनाथ ठाकुर, भाजपा के राजकपूर सिंह, सत्येन्द्र नारायण सिंह, जयमंगल यादव, भाई दिनकर प्रसाद राय, अजय कुमार विरेन्द्र, नन्हुक राय, पंसस अमरनाथ राय, नित्यानंद राय, अभिवक्ता जागेश्वर राय, विमलेन्दु राय, विजय राय, पूर्व मुखिया मुनेश्वर राय, पूर्व सैनिक सोनेलाल राय आदि थे. सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर शहीद की आत्मा की शांति के लिए परमपिता से प्रार्थना की गयी. शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










