Samastipur News:समकालीन अभियान में 16 गिरफ्तार, 28 लीटर देसी शराब बरामद

पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर जिलेभर में पुलिस द्वारा समकालीन अभियान चलाकर विभिन्न कांडों में फरार अभियुक्तों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गयी

Samastipur News:समस्तीपुर: पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर जिलेभर में पुलिस द्वारा समकालीन अभियान चलाकर विभिन्न कांडों में फरार अभियुक्तों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गयी. इस क्रम में पुलिस ने विभिन्न कांडों के अभियुक्त व वारंटी समेत 16 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पकड़े गए आरोपितों में हत्या और हत्या के प्रयास मामले में 2 अभियुक्त, दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त और शराब कांड के मामले में 2 अभियुक्त शामिल हैं. हसनपुर थाना में पुलिस ने शराब कांड के आरोपित देउधा गांव के नरेश सहनी और दिलीप सहनी को गिरफ्तार किया. वहीं विभूतिपुर में पुलिस ने चोरी मामले में कल्याणपुर उत्तर के गुड्डू कुमार और विक्रम कुमार, शिवाजीनगर में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के आरोपित नालंद जिला के कुमोद कुमार उर्फ रधुनहारे, ताजपुर में पुलिस ने दुष्कर्म मामले में राजेश राय और प्रेमसागर राय, वैनी थाना में पुलिस ने मारपीट व हत्या के प्रयास मामले में चंदौली गांव के सतीश कुमार को गिरफ्तार किया. समकालीन अभियान में छापेमारी के दौरान पुलिस ने 28 लीटर देसी शराब भी बरामद किया. इसके अलावे 6 अजमानतीय वारंट का निष्पाद भी किया गया है. सघन वाहन जांच के दौरान पुलिस ने जिलेभर में कुल 71 छोटे बड़ों वाहनों से 1 लाख 57 हजार 500 रुपये शमन की राशि भी वसूल की. पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद असमाजिक प्रवृति के लोगों में हरकंप मच गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >