न बालू की कीमतें गिरीं न नयी दुकानें ही खुलीं

नयी खनन नीति के बाद बालू कारोबार रहा अनिश्चित हालत में कीमतें गिरने की सूचना से बाजार से दूर रहे उपभोक्ता समस्तीपुर : नयी खनन नीति के लागू होने के बाद शुक्रवार को पूरा बालू कारोबार अनिश्चित स्थिति में रहा. ग्राहक से लेकर कारोबारी तक सौदे के हालात को देखते हुए बालू व्यापार से दूरी […]

नयी खनन नीति के बाद बालू कारोबार रहा अनिश्चित हालत में

कीमतें गिरने की सूचना से बाजार से दूर रहे उपभोक्ता
समस्तीपुर : नयी खनन नीति के लागू होने के बाद शुक्रवार को पूरा बालू कारोबार अनिश्चित स्थिति में रहा. ग्राहक से लेकर कारोबारी तक सौदे के हालात को देखते हुए बालू व्यापार से दूरी बनाये रखे. इस दौरान न तो नयी लाइसेंस धारकों की दुकानें ही खुली और इधर पुराने कारोबारियों की आपूर्ति बंद रही. बिहार खनिज विकास निगम के तहत गोदाम नहीं खुल पायी. बालू की कीमत गिरने की सूचना से ग्राहक भी कारोबार से दूर रहे. खुले बाजार में बालू पुराने दिनों के भांति 6600 रुपये प्रति सीएफटी की दर से बेची गयी. जबकि खनिज निगम के गोदाम नहीं खुलने के कारण सरकारी स्तर पर बालू का व्यापार भी नहीं हो सका.
170 दुकानों में एक भी नहीं खुली
नयी खनन नीति के बाद बालू के कारोबार के लिए 170 लोगों को लाइसेंस दिया गया. मगर इसमें एक भी दुकान में शुक्रवार से बिक्री शुरू नहीं हो सकी. इधर, बिहार खनिज विकास निगम के तहत कार्यालय का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है. ताजपुर के जेल चौक के पास बने गोदाम में बालू की आपूर्ति नहीं हुई है. जिला खनन पदाधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि स्टॉक के लिए बालू दो से तीन दिनों में आपूर्ति हो जायेगी. सरकार ने बालू की कीमत 2400 प्रति 100 सीएफटी तो गिट्टी 6750 प्रति 100 सीएफटी तय की है.
30 हजार सीएफटी बालू का स्टॉक व्यापारियों के पास
बालू गिट्टी व्यवसायी संघ के शक्ति प्रकाश ने बताया कि फिलहाल बालू कारोबारियों के पास 30 हजार सीएफटी बालू का स्टॉक है. बालू की खुदरा कारोबार पर रोक लगने से इस स्टॉक की बिक्री की समस्या बन गयी है. सरकार की कम कीमत पर बालू उपलब्ध कराने की घोषणा के कारण शुक्रवार को किसी ने भी बालू की खरीद नहीं की. संघ अगले सप्ताह विद्रोह मार्च का आयोजन करने जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >