समस्तीपुर : शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ बनाने के लिए बने फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के लिए गुरुवार को सदर एसडीओ अशोक कुमार मंडल के नेतृत्व में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया गया. काफी संख्या में पुलिस बल को देखते ही फुटपाथ पर लगे अवैध दुकान हटने लगे. इस क्रम में एसडीओ ने दो पहिया वाहन चालकों को बेहतर ढंग से गाड़ी पार्किंग करने की नसीहत दी. उन्होंने पुरानी पोस्ट आफिस रोड, टुनटुनिया गुमटी रोड व रामबाबू चौक से लेकर स्टेशन रोड तक यत्र-तत्र लगे वाहनों को हटाने व बेहतर ढंग से पार्किंग करने का निर्देश दिया. वहीं फुटपाथ पर लगे दुकानों को भी हटाया गया.
नो पार्किंग में खड़ी बाइक को हटवाया
समस्तीपुर : शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ बनाने के लिए बने फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के लिए गुरुवार को सदर एसडीओ अशोक कुमार मंडल के नेतृत्व में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया गया. काफी संख्या में पुलिस बल को देखते ही फुटपाथ पर लगे अवैध दुकान हटने लगे. इस क्रम में एसडीओ […]

बताते चलें कि शहर में अतिक्रमण के कारण आये दिन सड़कों पर सुबह शाम जाम का नजारा देखने को मिल रहा है. वहीं नप प्रशासन के द्वारा उचित ढंग से पार्किग की व्यवस्था नहीं किये जाने के कारण भी आम लोगों को कई परेशानियों से रुबरु होना पड़ रहा है.