शाहपुर पटोरी : हलई थाना क्षेत्र के बाबा केवल स्थान में हुई घटना के बाद डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित की गयी है. उनके नेतृत्व में सघन छापेमारी जारी है. पूछे जाने पर डीएसपी ने बताया कि छापेमारी के दौरान चार संदिग्ध लोगों पूछताछ के लिए पकड़ा गया है. उन्होंने दावा किया है कि अपराधियों की पहचान कर ली गयी है. अपराधी शराब तस्करी के अतिरिक्त अन्य वारदातों में भी शामिल हैं. इसमें लूट, अपहरण, हत्या आदि के मामले भी है. इन अपराधियों के तार समस्तीपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर के अतिरिक्त अन्य प्रदेशों से भी जुड़े हुए हैं. अपराधियों से मिली गाड़ी का नंबर यूपी का है. इसकी जांच के लिए अधिकारियों को लिखा गया है.
डीएसपी के नेतृत्व में गठित टीम की ताबड़तोड़ छापेमारी
शाहपुर पटोरी : हलई थाना क्षेत्र के बाबा केवल स्थान में हुई घटना के बाद डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित की गयी है. उनके नेतृत्व में सघन छापेमारी जारी है. पूछे जाने पर डीएसपी ने बताया कि छापेमारी के दौरान चार संदिग्ध लोगों पूछताछ के लिए पकड़ा गया है. उन्होंने दावा किया है कि […]

उन्होंने दावा किया कि शीघ्र अपराधी सलाखों के पीछे होंगे. बता दें कि वर्ष 2015 में भी शराब धंधेबाजों के द्वारा डीएसपी तथा हलई थाना पुलिस पर हमला किया गया था. लाठी व डंडे के प्रहार से डीएसपी व अन्य पुलिस बल जख्मी हुए थे. उनकी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था. सोमवार को इसी क्षेत्र में अपराधियों द्वारा पुलिस पर अत्याधुनिक हथियारों से लगभग 50 राउंड गोली चलाने से हवलदार की मौत हो गयी थी. सरायरंजन थानाध्यक्ष भी जख्मी हो गये थे.