बैंककर्मी बता कर ठगी करने वाला युवक पुलिस के हवाले

कसा शिकंजा . कई लोगों की तस्वीरें व कागजात बरामद विद्यापतिनगर : थाना क्षेत्र के हरपुर बोचहा में बुधवार को बैंककर्मी बता ठगी करने के फिराक में लगे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर धुनाई करते हुए पुलिस को सुपूर्द कर दिया़ पूछताछ में युवक ने अपना गुनाह कबूल किया है़ हरपुर बोचहा के […]

कसा शिकंजा . कई लोगों की तस्वीरें व कागजात बरामद

विद्यापतिनगर : थाना क्षेत्र के हरपुर बोचहा में बुधवार को बैंककर्मी बता ठगी करने के फिराक में लगे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर धुनाई करते हुए पुलिस को सुपूर्द कर दिया़ पूछताछ में युवक ने अपना गुनाह कबूल किया है़ हरपुर बोचहा के हार्डवेयर दुकानदार सुधीर कुमार साह ने मामले को लेकर धराये युवक पर प्राथमिकी दर्ज करायी है़ तथाकथित फर्जी बैंककर्मी की पहचान बेगूसराय जिला के बखरी गांव के राज किशोर सदा के रुप में की गयी है़ उसके पास से एक दर्जन महिला पुरुष का पासपोर्ट साइज का फोटो, दो एटीएम कार्ड, लॉन दिलाने वाले कागजात, कई लोगों के लेन देन नाम दर्ज रजिस्टर, एक मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है़
इसे लेकर दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में हरपुर बोचहा के रामलखन साह के व्यवसायी पुत्र सुधीर कुमार साह ने पुलिस को जानकारी दी है कि पकड़ाये युवक इधर कई दिनों से उसके हार्डवेयर की दुकान पर आ धमकता था़ वह बराबर बैंक से लॉन दिलवाने की बात कहा करता था़ इस क्रम में आरोपित युवक व्यवसायी के आवास पर भी ताकझांक करने लगा था़ बुधवार को व्यवसायी ने उसे अपने आवास पर घर दबोचा़ जानकारी पर आसपास के लोग जुट गये और उसकी जमकर पिटायी करते हुए पुलिस को सुपूर्द कर दिया़ फर्जी बैंककर्मी के पकड़े जाने की बात पर थाना क्षेत्र के हेतिंमपुर गांव के उसके रिश्तेदार थाने पर पहुंच गये़
जहां कई महिला पुरुष ने उसके ठगी किये जाने के धंधे का भंडाफोड़ किया़ लोगों ने बताया कि लॉन दिलाने के नाम पर पकड़ाया युवक हेतिमपुर गांव में कई लोंगो से तीन से पांच हजार रुपये ठगी कर चुका है़ एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि युवक पर प्राथमिकी दर्ज कर पूछताछ की जा रही है़ कहा कि युवक ने ठगी करने की बात स्वीकार की है़
निरक्षर निकला फर्जी बैंककर्मी
अनपढ़ लोगों के बीच ठगी करने वाला पकड़ाया युवक पुलिस पड़ताल में निरक्षर निकला़ इसका खुलासा जप्ती सूची पर हस्ताक्षर कराये जाने के दौरान हुआ़ एसएचओ मुकेश कुमार जब उसके पास से बरामद सामान की सूची पर उसके हस्ताक्षर लेना चाहा तब वे चौक पड़े़ हजारों की ठगी करने वाला युवक ने बताया कि वह पढ़ा लिखा नहीं है़ अंगूठे का निशान लगाता है़ उसके पास से बरामद रजिस्टर में लॉन लेने वाले लोगों के नाम अंग्रेजी में उसके डिटेल्स के साथ मेंशन किये गये थे़
मोटी डायरी जेब में कलम थर्मश वाले बोतल में फिल्टर पीने का पानी व लंच बाक्स में दिन का भोजन पैक था़ अनपढ़ का राज खुलने पर उसने पुलिस को बताया कि लिखने पढ़ने का काम वह एक वकील से करवाता था़ जो अंग्रेजी भाषा में उसका रजिस्टर लिखता था़ भाड़े के कार पर ठगी का गोरखधंधा करता था़ बुधवार को ग्रामीणों ने उसे भाड़े के ऑल्टो कार के साथ पकड़ा था़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >