बिहार : समस्तीपुर में 4000 लीटर विदेशी शराब के साथ 6 गिरफ्तार

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिला के हथौडी थाना अंतर्गत पुनमाधामपुर गांव के समीप बीती रात पुलिस ने एक ट्रक पर लदे चार हजार से अधिक लीटर विदेशी शराब जब्त करते हुए इस सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया. हथौडी थाना अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर […]

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिला के हथौडी थाना अंतर्गत पुनमाधामपुर गांव के समीप बीती रात पुलिस ने एक ट्रक पर लदे चार हजार से अधिक लीटर विदेशी शराब जब्त करते हुए इस सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया. हथौडी थाना अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुनमाधामपुर के समीप से एक ट्रक से चार हजार से अधिक लीटर विदेशी शराब जब्त करते हुए इस सिलसिले में चालक सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

थाना अध्यक्ष ने आशंका जतायी है कि संभवत: शराब की इस खेप को दरभंगा जिला ले जाया जा रहा था. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार लाेगों से पूछताछ करने के साथ ही इस मामले में जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >