नये वोटरों का नाम जोड़ें बीएलओ

बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे मतदाता सूची का सत्यापन संभावित वोटरों की बनेगी लिस्ट समस्तीपुर : डीएम प्रणव कुमार की अध्यक्षता में मतदाता सूची में विशेष सत्यापन अभियान 2018 के तहत बीएलओ की बैठक हुई. डीएम ने कहा कि सभी बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करें. इसके लिए 15 से 30 नवंबर तक विशेष […]

बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे मतदाता सूची का सत्यापन

संभावित वोटरों की बनेगी लिस्ट
समस्तीपुर : डीएम प्रणव कुमार की अध्यक्षता में मतदाता सूची में विशेष सत्यापन अभियान 2018 के तहत बीएलओ की बैठक हुई. डीएम ने कहा कि सभी बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करें. इसके लिए 15 से 30 नवंबर तक विशेष अभियान चलेगा. निर्वाचन आयोग का लक्ष्य अहर्ता प्राप्त सभी नागरिकों का पंजीकरण करना है. मतदान केंद्रों के बीएलओ अपने मतदान केंद्र के क्षेत्र में प्रारूप निर्वाचक सूची के आधार पर निर्वाचकों का घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे.
मतदाताओं के नाम-पता क्रम संख्या, संबंध का प्रकार, मोबाइल, ई-मेल आइडी आदि का संग्रह किया जायेगा. इस दौरान मृत या स्थायी रूप से विस्थापित मतदाताओं की भी जानकारी ली जायेगी. वहीं यदि मतदाता सूची में गड़बड़ी है, तो उसे भी दूर करने को लेकर फार्म भरा जा सकता है. उन्होंने मतदाताओं से भी अपील की कि इस कार्य में बीएलओ को भी सहयोग करें.
उप निर्वाची पदाधिकारी मो सौहैल ने कहा कि एक जनवरी 2018 के अर्हता तिथि के आधार पर प्रारूप निर्वाचक सूची में जो पंजीकृत हुए हैं उनकी भी सूची तैयार होगी. इसके अलावा पंजीकृत प्रवासी निर्वाचकों का भी सत्यापन होगा. इनके नाम प्रारूप में शामिल नहीं होंगे उनसे आवेदन लिया जायेगा. संभावित वोटरों की लिस्ट भी बनेगी, एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष के होनेवाले हैं. ऐसे नागरिकों की सूची, जन्म तिथि, मोबाइल, इ-मेल आइडी की भी सूची बनायी जायेगी.
मतदान केंद्रों का भी होगा सत्यापन
मतदान केंद्र भवनों का भी सत्यापन होगा. मतदान केन्द्र का अक्षांश-देशांतर, निर्वाचक के क्षेत्र से दूरी और निंर्वाचक द्वारा मतदान केंद्र पर आने के मार्ग में प्राकृतिक बाधा है या नहीं इसको भी देखा जायेगा.
वर्तमान मतदान केंद्र के स्थान पर उसी मतदान क्षेत्र में दाे किलोमीटर के अंतर्गत वैकल्पिक मतदान केंद्र से संबंधित सूचनाएं भी इकट्ठा की जायेंगी. राज्य के पांच विधानसभा क्षेत्रों में मोबाइल के माध्यम से इलेक्टोरल रॉल मैनेजमेंट के उक्त सभी कार्य मोबाइल एप के माध्यम से किये जायेंगे. इनमें समस्तीपुर का उजियारपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >