रेलवे रिजर्वेशन काउंटर पर धक्का-मुक्की

दलसिंहसराय : रेलवे टिकट काउंटर पर बुधवार की रात व गुरुवार के दिन यात्रियों को टिकट न मिल पाने की वजह से रेलकर्मियों को यात्रियों के गुस्से का सामना करना पड़ा़ यात्रियों ने टिकट न मिलने को लेकर काउंटर पर हंगामा किया़ वहीं ड्यूटी पर तैनात रेलकर्मी बेवश दिखे़ इसकी वजह लिंक फेल रहने व […]

दलसिंहसराय : रेलवे टिकट काउंटर पर बुधवार की रात व गुरुवार के दिन यात्रियों को टिकट न मिल पाने की वजह से रेलकर्मियों को यात्रियों के गुस्से का सामना करना पड़ा़ यात्रियों ने टिकट न मिलने को लेकर काउंटर पर हंगामा किया़ वहीं ड्यूटी पर तैनात रेलकर्मी बेवश दिखे़ इसकी वजह लिंक फेल रहने व बिजली सप्लाई बाधित होना बताया गया है़ यात्रियों ने बताया कि बिना टिकट वे कैसे यात्रा कर सकते हैं और रेल काउंटर से टिकट नहीं दिया जा है़

दूसरी तरफ रिजर्वेशन काउंटर पर भी आरक्षित टिकट लेने के दौरान गुरुवार को लोगों ने हंगामा करते हुए धक्का मुक्की की़ तब रेल पुलिस के जवानों ने हस्तक्षेप करते हुए स्थिति को संभाला़ वहीं रेल पुलिस के जवानों की तैनाती के बाद हंगामा शांत हुआ़ इसको लेकर रेल वाणिज्य अधीक्षक मो नसीब अहमद अंसारी ने पूछे जाने पर बताया कि बुधवार को 13़45 बजे से 21़00 बजे रात तक लिंक फेल रहने से यात्रियों को टिकट नहीं दिया जा सका़

गुरुवार को 10़ 58 बजे से लेकर 11़ 20 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहने व लिंक नहीं रहने की तकनीकी गड़बड़ी की वजह से टिकट काटने में दिक्कत के चलते यात्रियों को टिकट नहीं दिये जाने से गुस्साये यात्रियों ने हंगामा किया़ इसको लेकर आवश्यक कार्रवाई व तकनीकी गड़बड़ी को ठीक किये जाने के प्रयास की बात कही है. हालांकि, गड़बड़ी ठीक होने व टिकट मिलने के बाद यात्रियों का गुस्सा शांत हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >