चोरी कर बच्चे को ले जा रहे संदिग्ध को लोगों ने दबोचा

समस्तीपुर : शहर के पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड में देर शाम स्थानीय लोगों ने बच्चे की चोरी कर ले जा रहे एक संदिग्ध को धर दबोचा और पुलिस को सूचना दी़ सूचना पर पहुुंची नगर थाने की पुलिस ने संदिग्ध को अपने कब्जे में लेते हुए स्थानीय लोगों के द्वारा की गयी शिकायत पर पूछताछ […]

समस्तीपुर : शहर के पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड में देर शाम स्थानीय लोगों ने बच्चे की चोरी कर ले जा रहे एक संदिग्ध को धर दबोचा और पुलिस को सूचना दी़ सूचना पर पहुुंची नगर थाने की पुलिस ने संदिग्ध को अपने कब्जे में लेते हुए स्थानीय लोगों के द्वारा की गयी शिकायत पर पूछताछ की़

बताते चलें कि देर शाम उक्त रोड में पर्चून की दुकान चला रहे शक्ति संजीव उर्फ पप्पू जायसवाल की बच्ची को बहला कर ले जाने की कोशिश कर रहा था. उनके पिता को इसकी भनक लगी, तो आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा उसे पकड़ा गया. सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा तलाशी
लेने पर उक्त संदिग्ध के पास से चाकू, ब्लेड, महिला आभूषण आदि चीजें बरामद की गयीं. समाचार प्रेषण तक पुलिस जांच कर रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >