डबलू झा गिरोह के चार अपराधी गिरफ्तार

समस्तीपुर : एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात मोरवा व हरपुर एलौथ में छापेमारी कर कुख्यात अपराधी डबलू झा गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. इनके पास से एक एके 47, एक कारबाइन, एक देसी पिस्टल व 7.62 के दस कारतूस भी बरामद किये गये हैं. पूछताछ […]

समस्तीपुर : एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात मोरवा व हरपुर एलौथ में छापेमारी कर कुख्यात अपराधी डबलू झा गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. इनके पास से एक एके 47, एक कारबाइन, एक देसी पिस्टल व 7.62 के दस कारतूस भी बरामद किये गये हैं. पूछताछ के लिए दो संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है. गिरफ्तार अपराधियों ने बृजनाथ सिंह हत्याकांड समेत कई कांड में संलिप्तता स्वीकार की है.

चारों से समस्तीपुर के ही ताजपुर थाने में पूछताछ की जा रही है. पूछताछ में एक दर्जन से अधिक ठिकानों की जानकारी दी है. देर रात तक समस्तीपुर, बेगूसराय व मुजफ्फरपुर जिले के कई थाना क्षेत्रों में छापेमारी जारी थी. हालांकि एसपी दीपक रंजन ने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया है. पूछताछ के बाद टीम ने हरपुर एलौथ समेत अन्य जगहों पर छापेमारी कर दूसरे अन्य अपराधियों को भी अपनी गिरफ्त में लिया.समस्तीपुर में पहली बार एके 47 पकड़े जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है. कहा जा रहा है कि डबलू झा व पप्पू चौधरी गिरोह के पास और भी अत्याधुनिक हथियार है. पप्पू पर भी कई केस दर्ज है.

इनकी हुई गिरफ्तारी
1. संजय चौधरी, आनंदपुर मोरवा,समस्तीपुर
2. अमन उर्फ लल्लू सिंह, मटिहानी, बेगूसराय
3. संजीव झा, हरपुर एलौथ, मुसरीघरारी
4. आशुतोष उर्फ अंबानी उर्फ मुनचुन, महिसौर, जंदाहा, वैशाली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >