अंतिम समय में नहीं बदलेगा प्लेटफॉर्म : सीसीएम

समस्तीपुर : किसी भी सूरत में अंतिम समय में ट्रेन का निर्धारित प्लेटफॉर्म नहीं बदला जायेगा. छठ पर्व को लेकर सभी बुकिंग व रिजर्वेशन के काउंटर खुले रहेंगे. उक्त निर्देश पूर्व मध्य रेल के सीसीएम विष्णु कुमार ने तीन मंडलों के सीनियर डीसीएम व आरपीएफ कमांडेंट को दिये. सोमवार को हाजीपुर मुख्यालय में समस्तीपुर, सोनपुर […]

समस्तीपुर : किसी भी सूरत में अंतिम समय में ट्रेन का निर्धारित प्लेटफॉर्म नहीं बदला जायेगा. छठ पर्व को लेकर सभी बुकिंग व रिजर्वेशन के काउंटर खुले रहेंगे. उक्त निर्देश पूर्व मध्य रेल के सीसीएम विष्णु कुमार ने तीन मंडलों के सीनियर डीसीएम व आरपीएफ कमांडेंट को दिये. सोमवार को हाजीपुर मुख्यालय में समस्तीपुर,

सोनपुर व दानापुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम व आरपीएफ कमांडेंट की बैठक बुलायी गयी थी. इसमें सीसीएम ने भीड़ नियंत्रण के आवश्यक दिशा निर्देश दिये. साथ ही कहा कि यात्री सुविधा में किसी प्रकार की कमी न होने पाये. मौके पर समस्तीपुर के सीनियर डीसीएम बीरेंद्र कुमार व आरपीएफ के हेड क्वार्टर कमांडेंट व्यास मुनि सिंह मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >