निरीक्षण के क्रम में चौकी पर सो रहे थे शिक्षक

समस्तीपुर : सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक गतिविधियों को बहाल करने के उद्देश्य से आये दिन विभिन्न पदाधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं. बावजूद सुधार की प्रक्रिया धीमी है. डीपीओ एसएसए देवविंद कुमार सिंह ने कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया, तो व्यवस्था की पोल खुल गयी. मध्य विद्यालय कर्पूरीग्राम में शिक्षक दिलीप कुमार सिंह चौकी […]

समस्तीपुर : सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक गतिविधियों को बहाल करने के उद्देश्य से आये दिन विभिन्न पदाधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं. बावजूद सुधार की प्रक्रिया धीमी है. डीपीओ एसएसए देवविंद कुमार सिंह ने कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया, तो व्यवस्था की पोल खुल गयी. मध्य विद्यालय कर्पूरीग्राम में शिक्षक दिलीप कुमार सिंह चौकी पर सोये पाये गये. पूछने पर शिक्षक ने डीपीओ को बताया कि छात्र नहीं आये हैं आंख लग गयी.

वहीं अर्द्ध वार्षिक मूल्यांकन के लिए तय समयावधि से पूर्व छात्रों को छुट्टी दिये जाने पर एचएम से डीपीओ ने स्पष्टीकरण पूछा है. वहीं शौचालय में ताला लगा हुआ पाया गया एवं इसके यत्र-तत्र जंगल व गंदगी भी पायी गयी. वहीं कक्षा एक से पांच तक के छात्रों को समय से पूर्व छुट्टी देने के कारण एमडीएम का लाभ इन्हें नहीं मिल सका. डीपीओ ने बीइओ को शिक्षक का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया है. वहीं जगदेव मध्य विद्यालय आधारपुर में एचएम आकस्मिक अवकाश में पाये गये. इस अवकाश की स्वीकृति ना ही विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष से ली गयी थी और ना ही बीइओ से.

इस विद्यालय में भी प्रथम पाली में अर्द्ध वार्षिक मूल्यांकन के लिए उपस्थित छात्रों को तय समयावधि से पूर्व छुट्टी दे दी गयी थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए डीपीओ ने एचएम से स्पष्टीकरण मांगा है. बीइओ को वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया है. मध्य विद्यालय शंभूपट्टी में भी निरीक्षण के क्रम में वास्तविक नामांकन के विरुद्ध भौतिक उपस्थिति में काफी अंतर पाया गया. एचएम के द्वारा विद्यालय के अधिकांश शिक्षकों को एक साथ अवकाश दिये जाने पर डीपीओ ने एचएम का वेतन स्थगित करते हुए स्पष्टीकरण पूछा है.

सेवानिवृत्त हो रहा हूं, कोई राशि व्यय नहीं करूंगा!
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताजपुर के छात्र-छात्राओं को अबतक वित्तीय वर्ष 2016-17 में विभिन्न योजनाओं के लिए आवंटित राशि अबतक हस्तांतरित नहीं किया गया है. निरीक्षण के क्रम में छात्रकोष व विद्यालय कोष से संबंधित अभिलेखों की जांच के क्रम में उक्त खुलासा हुआ. प्रभारी एचएम ने बताया कि तीन माह बाद सेवानिवृत्त हो रहा हूं, इसलिए कोई राशि व्यय नहीं करूंगा. वहीं अभिलेख भी अद्यतन नहीं पाया गया. विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन भी उक्त विद्यालय में नहीं किया गया है.
डीपीओ एसएसए ने बताया कि छात्र कोष माध्यमिक में 13255084, विकास कोष माध्यमिक में 1348912, छात्र कोष उच्चतर माध्यमिक में 808402, विकास कोष उच्चतर माध्यमिक में 510115 रुपये पाये गये. राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत आवंटित 418920 रुपये भी रखे हुए ही पाये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >