दीपावली आज, घर-आंगन को सजाने में जुटे लोग

समस्तीपुर : दीपों का त्यौहार दीपावली अब घर आंगन में अपनी खुशियां बिखरने वाला ही है. दीपावली को लेकर लोग बुधवार को तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुये थे. सुबह से ही घरों की साफ सफाई के साथ ही बिजली की झालरों से घरों को सजाया जा रहा था. धनतेरस की खरीदारी से […]

समस्तीपुर : दीपों का त्यौहार दीपावली अब घर आंगन में अपनी खुशियां बिखरने वाला ही है. दीपावली को लेकर लोग बुधवार को तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुये थे. सुबह से ही घरों की साफ सफाई के साथ ही बिजली की झालरों से घरों को सजाया जा रहा था. धनतेरस की खरीदारी से निकलकर कारोबारी भी दीपावली के स्वागत के लिये अपनी दुकानों की साज सज्जा कर रहे थे. रंगोली, तोरण, स्टीकरों से युवतियां घरों को सजा रही थीं.
काली पूजा के लिये पंडालों को दिया जा रहा अंतिम रूप
दीपावली के साथ साथ मां काली की पूजा भी की जाती है. श्रीमद्देवीभागवत के अनुसार इसी दिन मां काली का प्रदुर्भाव हुआ था. तंत्र व मंत्र के साथ मां काली की पूजा की जाती है. माता की प्रतिमा की स्थापना के लिये पंडालों को अंतिम रूप दिया जा रहा था.
मिठाईयों की हो रही जमकर खरीद
दीपावली की रौनक बाजार पर भी दिखाई दे रही थी. मिट्टी के बने दीये, खिलौने, हुक्का पाती की खरीद की जा रही थी. टूनटूनिया गुमटी से लेकर गुदरी बाजार, गोला रोड, मारवाड़ी बाजार में कहीं ठेले पर तो कहीं बच्चे हाथों में ही सामान लेकर इसे बेच रहे थे. दीपावली की बात हो और मिठाइयां कैसे छूट जाये. बूंदी के लड्डू, बेसन के लडडू, खोआ की मिठाई, रसकदम की खूब खरीदारी की जा रही थी. पूजा के साथ साथ अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के बीच खुशियां बांटने में मिठाई एक अहम स्थान रखता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >