समस्तीपुर : किशोरी अगवा, दो बदमाश धराये

ताजपुर थाना क्षेत्र के राजखंड गांव में रविवार की देर रात अपराधियों ने हथियार के बल पर एक किशोरी को अगवा कर लिया. विरोध करने पर किशोरी के माता पिता व भाई को पिस्तौल की बट से मारकर जख्मी कर दिया. घायलों को ग्रामीणों ने इलाज के लिए ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया है. […]

ताजपुर थाना क्षेत्र के राजखंड गांव में रविवार की देर रात अपराधियों ने हथियार के बल पर एक किशोरी को अगवा कर लिया. विरोध करने पर किशोरी के माता पिता व भाई को पिस्तौल की बट से मारकर जख्मी कर दिया.
घायलों को ग्रामीणों ने इलाज के लिए ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया है. इधर, किशोरी को लेकर भाग रहे अपराधियों में से दो को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ लिया. दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़े गये अपराधियों के पास से पुलिस ने दो बंदूक व दो बाइक बरामद की है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >