शराब के नशे में मुखिया पति शिक्षक समेत पांच गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले के वारिसनगर पुलिस ने बुधवार की शाम भादोंघाट चिमनी पर शराब पी रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी को पुलिस पकड़ कर नगर थाना लेकर आयी. ब्रेथ एनेलाइजर से जांच के दौरान सभी में शराब पीने की पुष्टि हुई. इसके बाद सभी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले […]

समस्तीपुर : जिले के वारिसनगर पुलिस ने बुधवार की शाम भादोंघाट चिमनी पर शराब पी रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी को पुलिस पकड़ कर नगर थाना लेकर आयी. ब्रेथ एनेलाइजर से जांच के दौरान सभी में शराब पीने की पुष्टि हुई.
इसके बाद सभी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. पकड़े गए लोगों में वसंतपुर रमणी पंचायत के मुखिया पति सुरेंद्र राय, शिक्षक चन्दौली के पंकज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, भादोंघाट के पंकज कुमार व गोही के रामविनय राय शामिल हैं. इस बाबत थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि उक्त चिमनी पर शराब पीने की सूचना मिली थी, जिसके बाद छापेमारी कर इन सभी को गिरफ्तार किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >