फरार अपराधियों को पकड़ें

समस्तीपुर : पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन ने कहा कि हर हाल में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी की जायेगी. इसके लिए प्रत्येक थानाध्यक्षों को योजना बना कर छापेमारी करने की जरूरत है. इसके लिए थानाध्यक्ष वैज्ञानिक तरीकों का भी सहयोग लें. अपने कार्यालय कक्ष में बुधवार को क्राइम मीटिंग के दौरान एसपी ने ऐसे अपराधियों पर […]

समस्तीपुर : पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन ने कहा कि हर हाल में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी की जायेगी. इसके लिए प्रत्येक थानाध्यक्षों को योजना बना कर छापेमारी करने की जरूरत है. इसके लिए थानाध्यक्ष वैज्ञानिक तरीकों का भी सहयोग लें. अपने कार्यालय कक्ष में बुधवार को क्राइम मीटिंग के दौरान एसपी ने ऐसे अपराधियों पर विशेष रूप से ध्यान देकर उसकी गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया, जो काफी समय से
फरार चल रहे हैं. इसके लिए थानाध्यक्षों को विशेष टास्क देते हुए एसपी ने वरीय पुलिस पदाधिकारियों का भी सहयोग लेने की नसीहत दी.
एसपी ने थानावार समीक्षा करते हुए उनके यहां लंबित पड़े विभिन्न कांडों को द्रुतगति से निष्पादित करने का निर्देश दिया. ताकि, आम लोगों को जल्द न्याय दिलाया जा सके. वहीं आनेवाले दीपावली व छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया.
साथ ही रात्रि गश्ती में तेजी लाने और हाट बाजार वाले इलाकों पर विशेष नजर रखने की हिदायत दी. उन्होंने जिले में दुर्गा पूजा व मुहर्रम जैसे पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए थानाध्यक्षों, डीएसपी और
पुलिस जवानों की तारीफ करते हुए आनेवाले पर्व को भी इसी तरह संपन्न कराने के लिए अपनी ओर से पूरी कोशिश जारी रखने की बात कही. बैठक में एएसपी आमीर जावेद, संतोष कुमार, डीएसपी मो तनवीर अहमद, रवीश कुमार,अजीत कुमार के
अलावे नगर थानाध्यक्ष एचएन सिंह, मुफस्सिल थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >