विदेशी नागरिकों की खंगाली जा रही कुंडली

समस्तीपुर : फॉरनर्स रिजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) ने विभिन्न देशों से भारत पहुंचे विदेशी नागरिकों के संबंध में जानकारियां तलब की है. इसको लेकर राज्य सरकार की ओर से जिला पुलिस को पत्र भेजा गया है. इसके बाद पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी थानाध्यक्षों को निर्देश जारी करते हुए द्रुतगति […]

समस्तीपुर : फॉरनर्स रिजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) ने विभिन्न देशों से भारत पहुंचे विदेशी नागरिकों के संबंध में जानकारियां तलब की है. इसको लेकर राज्य सरकार की ओर से जिला पुलिस को पत्र भेजा गया है. इसके बाद पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी थानाध्यक्षों को निर्देश जारी करते हुए द्रुतगति से संबंधित विदेशी नागरिकों को लेकर जानकारी मांगी है.
ताकि, उसे समय के साथ राज्य सरकार को उपलब्ध कराया जा सके. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने ऐसे 52 लोगों के संबंध में जानकारियां मांगी हैं, जो विदेश से आये हैं. पुलिस मुख्यालय से पासपोर्ट नंबर भी उपलब्ध कराया गया है.
पुलिस थानों से इनके बारे में पूरी जानकारी मिल सके. पुलिस अधीक्षक कार्यालय से पत्र निर्गत होने के साथ जिले के विभिन्न थानों में इसको लेकर गतिविधि तेज हो गयी है. थानाध्यक्ष अपने कार्यालय की फाइलों में भेजे गये नामों का बारीकी से परख कर रहे हैं. सूत्र बताते हैं कि एफआरआरओ की ओर से इसको लेकर बीते सितंबर महीने में ही पत्र निर्गत किया गया था. विभिन्न प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद एसपी ने इसको लेकर पत्र जारी किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >