छात्रा से दुष्कर्म का मामला थाने पहुंचा

समस्तीपुर : शहर के धर्मपुर मोहल्ला में सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. मामले का खुलासा होने के बाद पहले, तो स्थानीय स्तर पर मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया. इसी बीच आरोपित युवक के परिजनों ने नगर पुलिस को जबरन शादी कराये जाने की सूचना दी. […]

समस्तीपुर : शहर के धर्मपुर मोहल्ला में सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. मामले का खुलासा होने के बाद पहले, तो स्थानीय स्तर पर मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया. इसी बीच आरोपित युवक के परिजनों ने नगर पुलिस को जबरन शादी कराये जाने की सूचना दी. इसके बाद लड़की के परिजन ओर ग्रामीण नगर थाना पहुंचे. ग्रामीणों ने बताया कि युवक ने पीड़िता को झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. समाचार प्रेषण तक दोनों गुट नगर थाने पर जमे थे. समाचार भेजे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >