समस्तीपुर\बक्सर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के उदापट्टी गांव में भी महिला की चोटी काटने का मामला सामने आया है. इससे क्षेत्र की महिलाओं और युवतियों में दहशत का महौल बन गया है़
पीड़ित महिला सुनिता देवी ने बताया कि वह आम दिनों
समस्तीपुर व बक्सर…
की तरह शुक्रवार की रात घर का काम निबटाने के बाद बाहर दलान पर सोने चली गयी़ उसके साथ पति विंदेश साह व बच्चे भी सोये थे. सुबह उठने पर जब वह बाल संवारने गयी तो सिर पर थोड़ी सी जगह का बाल छिला हुआ था. घटना की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दी.
वहीं, बक्सर जिले के डुमरांव में शनिवार की शाम दक्षिण टोला निवासी एक किशोरी ज्योति कुमारी (काल्पनिक नाम) के बाल की चोटी काट ली. बताया जा रहा है कि बच्ची उस वक्त सोयी हुई थी.
