दिल्ली व फिरोजपुर के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनें

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, दीपावली व छठ पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) के लिए दो जोड़ी व फिरोजपुर के लिए एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन की सौगात दी है. रेलवे ने गुरुवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि […]

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, दीपावली व छठ पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) के लिए दो जोड़ी व फिरोजपुर के लिए एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन की सौगात दी है. रेलवे ने गुरुवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि समस्तीपुर होकर दिल्ली के लिए सप्ताह में दो दिन व फिरोजपुर के लिए सप्ताह में एक दिन यह ट्रेन चलेगी. 04041 जयगनगर से आनंद विहार के लिए चार सितंबर से 30 अक्तूबर तक प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को जबकि 04042 आनंद विहार से जयनगर के लिए तीन सितंबर से 29 अक्तूबर तक प्रत्येक रविवार व बुधवार को चलेगी.

04423 सहरसा से आनंद विहार के लिए चार सितंबर से 30 अक्तूबर तक प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को जबकि 04424 आनंद विहार से सहरसा के लिए तीन सितंबर से 29 अक्तूबर के तक प्रत्येक रविवार व गुरुवार को चलेगी. इन दोनों स्पेशल ट्रेनों में 11 स्लीपर, पांच जनरल व दो एसएलआर समेत कुल 18 कोच होगी. इसी प्रकार 049773 दरभंगा से फिरोजपुर के लिए सात सितंबर से दो नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को जबकि 04974 फिरोजपुर से दरभंगा के लिए पांच सितंबर से 31 अक्तूबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी.

इस स्पेशल ट्रेन में 10 स्लीपर, तीन जनरल व दो एसएलआर समेत कुल 15 कोच होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >