समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज में मंगलवार को जंतु विज्ञान विभाग के प्रयोगशाला की छत का प्लास्टर टूट कर अचानक गिर गया़ इससे प्रयोगशाल के शिक्षक व छात्र-छात्राएं इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बचे. घटना से दहशत में आये छात्र-छात्राएं तुरंत प्रयोगशाला से बाहर आ गये. घटना से कुछ देर के लिए लोगों में अफरातफरी मच गयी़ बताते चलें कि घटना के समय पीजी चतुर्थ सेमेस्टर का वर्ग चल रहा था़ इस बाबत बाद में शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानाचार्य डॉ जयशंकर प्रसाद से मिलकर उन्हें घटना की जानकारी दी. कॉलेज की भवनों की जर्जर स्थित से उन्हें अवगत कराया. प्रधानाचार्य ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया़ इधर, घटना के संदर्भ में शिक्षक संघ के सचिव डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि महाविद्यालय के भवन से लेकर साफ-सफाई तक की व्यवस्था दुरुस्त नहीं है. आसपास के जंगलों को भी साफ नहीं कराया जा रहा है़ इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा घटित हो सकता है.
प्रयोगशाला की छत का गिरा प्लास्टर
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज में मंगलवार को जंतु विज्ञान विभाग के प्रयोगशाला की छत का प्लास्टर टूट कर अचानक गिर गया़ इससे प्रयोगशाल के शिक्षक व छात्र-छात्राएं इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बचे. घटना से दहशत में आये छात्र-छात्राएं तुरंत प्रयोगशाला से बाहर आ गये. घटना से कुछ देर के लिए लोगों में अफरातफरी […]
