गाय को खींचने में खुद डूबा, मौत

15 रोज पूर्व इस गड्ढे में भैंस चराने के क्रम में नेहा की डूबने से हुई थी मौत मोरवा : हलइ ओपी के शुक्र वार को विक्रमपुर निवासी लूटन की मौत गहरे पानी में डूबने से हो गयी. लोगों ने शव को पानी से बाहर निकाल लिया है. घटना गाय चराने के क्रम में हुई. […]

15 रोज पूर्व इस गड्ढे में भैंस चराने के क्रम में नेहा की डूबने से हुई थी मौत

मोरवा : हलइ ओपी के शुक्र वार को विक्रमपुर निवासी लूटन की मौत गहरे पानी में डूबने से हो गयी. लोगों ने शव को पानी से बाहर निकाल लिया है. घटना गाय चराने के क्रम में हुई. बताया जाता है कि रोज की भांति लूटन अपनी गाय को चराने विक्रमपुर चौर में गया था. पानी पीने के लिए गाय एक गहरे गड्ढे में उतरने लगी. गाय की रस्सी खींचने के क्रम में वह गाय को तो नहीं खींच पाया, लेकिन गाय ने उसे गहरे पानी में खींच ली. बहुत गहरा गड्ढा होने के कारण लूटन अपने को संभाल नहीं पाया और वह डूब गया.
घटना की जानकारी मिलते ही अगल-बगल के लोग वहां पहुंच उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी. बता दें कि मात्र 15 रोज पहले इसी गड्ढे में विजय राय की पुत्री नेहा की मौत भैंस चराने के क्रम में हो गयी थी. सूचना पाकर हलइ पुलिस, बीडीओ राजीव कुमार, मुखिया बड़ेलाल सहनी, पंसस वासुदेव सहनी, विष्णु सहनी आदि पहुंचे. बीडीओ ने मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत पीड़ित परिवार को चेक प्रदान किया. घटना के बाद से मृतक के घर मातमी सन्नाटा पसर गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >